Xiaomi की Mi TV आज होगी भारत में लॉन्च

Loading

प्रसिद्ध स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi का नया Mi TV Horizon Edition आज भारत में लॉन्च होगा। यह इस सीरीज़ का पहला स्मार्ट टीवी होगा। हाल ही में Xiaomi ने अपने Horizon Editon रेंज के दो लैपटॉप्स को भारत में लॉन्च किया था। इस स्मार्ट टीवी की लॉन्चिंग से पहले कई बार टीज़ किया गया है। यह Mi TV एंड्रॉयड टीवी के साथ ही Google Play store को भी सपोर्ट करेगा।   

Specification-
Xiaomi Mi TV Horizon Edition में ‘quintessential display tech’ दिया जाएगा। इस TV में पैचवॉल लॉन्चर सपोर्ट दिया जाएगा। इसे पतले बेज़ल मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। इसका डिज़ाइन काफी स्लिम होगा। Mi TV Horizon में थिन फ्रेम और इन्वर्टेड V शेप स्टैंड मिलेगा, साथ ही इसके बॉटम चिन में Mi logo दिया जाएगा। इस स्मार्ट टीवी में 43 इंच फुल एचडी LED डिस्प्ले मिलेगा, जो Cortex-A53 प्रोसेसर, 1GB रैम और 8GB स्टोरेज के साथ आएगी। कनेक्टिविटी के लिए इस स्मार्ट टीवी में तीन HDMI पोर्ट, दो USB-A पोर्ट, एक Ethernet पोर्ट दिए जाएंगे साथ ही एक 3.5mm हेडफोन जैक भी मिलेगा। Mi TV Horizon Edition में QuickWake फीचर दिए जाने की जानकारी मिली है। इससे एक बार स्मार्ट टीवी के बंद होने के बाद दोबारा से चालू होने में ज़्यादा समय नही लगेगा।