Dhaan Tulai
File Photo

Loading

अर्जुनी मोरगांव. दि तहसील सहकारी शेतकरी खरीदी बिक्री समिति अर्जुनी मोरगांव द्वारा शासकीय समर्थनमूल्य गारंटी भाव पर तहसील में 6 केंद्रों पर धान खरीदी की जा रही है. जिला मार्केटिंग फेडरेशन अंतर्गत खरीदी बिक्री समिति के माध्यम से 30 नवंबर तक 777 किसानों से 20 हजार 406 क्विंटल धान की खरीदी की गई. यह जानकारी खरीदी बिक्री समिति के व्यवस्थापक सुरेश गुथडे ने दी.

खरीफ मौसम में धान को शासकीय गारंटी भाव किसानों को मिले, किसानों को कम भाव में धान की बिक्री करने की नौबत न आए, समर्थनमूल्य पर किसानों के धान की खरीदी करने के लिए जिला मार्केटिंग फेडरेशन द्वारा तहसील में ग्रामीण क्षेत्र के 6 केंद्रों पर शासकीय समर्थनमूल्य गारंटी भाव से धान खरीदी की जा रही है. इसमें बोंडगांवदेवी, अर्जुनी मोरगांव, महागांव, बाक्टी, धाबेटेकड़ी, बडेगांव इन केंद्रों को निकट के ग्रामों को जोड़कर विगत 17 नवंबर से धान खरीदी प्रक्रया शुरु की गई है.

तहसील में सहकार क्षेत्र में अग्रणी खरीदी बिक्री समिति ने 30 नवंबर तक अर्जुनी मोरगांव केंद्र पर 193 किसानों से 5 हजार 83 क्विंटल, महागांव केंद्र पर 298 किसानों से 8 हजार 788 क्विंटल, बोंडगांवदेवी 64 किसानों से 1 हजार 746 क्विंटल, बडेगांव 66 किसानों से 8 हजार 788 क्विंटल, धाबेटेकड़ी 73 किसानों से 1 हजार 275 क्विंटल, बाक्टी 83 किसानों से 1 हजार 917 क्विंटल इस तरह 777 किसानों से 20 हजार 406 क्विंटल धान की खरीदी की गई है. इसमें सभी केंद्रों पर टोकन पध्दति से क्रम अनुसार धान खरीदी की जा रही है ताकि केंद्र पर भीड़ इकट्ठा न हो.