Crop Loan

Loading

गोंदिया. जिले को धान का कटोरा कहा जाता है जिले के किसानों को खरीफ मौसम के दौरान बीज, खाद कीटनाशकों की खरीदी व कृषिकार्य के लिए फसल कर्ज का वितरण किया जाता है लेकिन इस वर्ष कोरोना संकट होने के बाजवूद प्रशासन ने नियोजन कर खरीफ मौसम में जिले के ४९ हजार २९० किसानों को कुल २३० करोड ८६ लाख ५३ हजार रु. का २४ जुलाई तक कर्ज वितरीत किया है. इसमें पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष अब तक फसल कर्ज का कुल ८५.५१ प्रश लक्ष्य पूर्ण किया गया. जिससे गोंदिया जिला राज्य में कर्ज वितरण में तीसरे स्थान पर है, जिलाधीश डा. कादंबरी बलकवडे के मार्गदर्शन में अधिकाधिक किसानों को फसल कर्ज वितरण करने का लक्ष्य निश्चित किया गया है, इसके लिए सुक्ष्म नियोजन कर इस वर्ष फसल कर्ज के लिए २७० करोड का लक्ष्य रखा गया है.

इस वर्ष कोरोना का संक्रमण होने से प्रचार प्रसार तथा शिबिरों के आयोजन कर किसानों को जानकारी दी गई है, इस वर्ष कोविड १९ का प्रभाव होने के बावजूद पिछले वर्ष की तुलना में फसल कर्ज वितरीत करने के लिए प्रशासन, राष्ट्रीयकृत बैंक, ग्रामीण बैंक व गोंदिया जिला सेंट्रल को ऑप बैंक के माध्यम से अधिक से अधिक किसानों तक पहुंचा जा सका है, जिससे लगभग २३१ करोड के कर्ज इस बार जिले के किसानों को वितरीत किए गए है. खरीफ मौसम के फसल कर्ज वितरण के आकडे यह २४ जुलाई तक के है, इसमें ३१ जुलाई के आकडे मिला देने पर और कुछ प्रमाण में वृध्दि होने की संभावना है, फसल कर्ज वितरण की प्रक्रिया सितंबर २०२० के अंत तक शुरु रहेगी. जिससे जिले के अनेक किसानों को इसका लाभ होगा, इस वर्ष फसल बीमा एच्छिक होने से किसानों ने उनकी आवश्यकता नुसार योजना का लाभ उठाया है.

फसल कर्ज विरतण की स्थिति
इस वर्ष शुरुआत से ही चरणबध्द तरीके से कर्ज वितरण किया जा रहा है, इसमें फसल कर्ज वितरण की स्थिति इस तरह है, सन २०१९-२०२० में ३० जुन २०१९ तक २७ हजार ९३ किसानों को ११५ लाख ३१ हजार रु. का कर्ज वितरीत किया गया. जिसका प्रश ५६ है, ३० जून २०२० तक ३३ हजार ९२७ किसानों को १६३ करोड २९ लाख रु वितरीत किए गए, जिसका प्रश ६०.४८ है, १५ जुलाई २०१९ तक ३१ हजार २७० किसानों को १३३ करोड ८३ लाख रु. के फसल कर्ज वितरीत किए गए थे, जिसका प्रश ६५ था, १५ जुलाई २०२० तक ४२ हजार ९५७ किसानों को २०३ करोड ८४ लाख रु का कर्ज वितरीत किया गया, जिसका प्रश ७५.५० है, वहीं २४ जुलाई २०२० तक ४९ हजार २९० किसानों को २३० करोड ८६ लाख रु. का कर्ज वितरीत किया गया. जिसका प्रश ८५.५१ है, यह जानकारी बैंक ऑफ इंडिया के जिला प्रबंधक खर्डेनवीस ने दी. इस वर्ष जहां एक ओर किसानों को ८५.५१ प्रश फसल कज्र वितरण किया गया है, वहीं दूसरी ओर इस वर्ष अपेक्षित बारिश में केवल ४८ प्रश बारिश होने से जिले के किासनों की चिंता बढ गई है.

किसानों को मिला कर्जमुक्ति का लाभ
इसी तरह ३१ जुलाई २०२० तक किसान कर्जमुक्ति योजना अंतर्गत जिले के किसानों को महात्मा ज्योतिराव फुले किसान कर्जमुक्ति योजना के तहत जिले के २३ हजार ७६९ किसानों को ९८.३२ करोड का लाभ दिया गया है, यह रकम सीधे लाभार्थी किसानों के बैंक खातों में जमा की गई है, जिले में बैंकों के माध्यम से पोर्टल पर अब तक २८ हजार ९७८ खातों को अपलोड किया गया है, जिसमें से शासन द्वारा 

प्रकाशित की गई सूची में २७ हजार ६३३ किसानों के खाते है, उनमें से अपनी सरकार पोर्टल पर २६ हजार ५७९ खातों के प्रमाणीकरण किए गए है, लेकिन अब भी १०५४ खातों के आधार प्रमाणीकरण नहीं हुए है, इतना ही नहीं किसानों की विभिन्न समस्या है, उनकी शिकायत का निवारण कर योग्य लाभार्थियों को महात्मा ज्योतिराव फुले किसान कर्जमुक्ति योजना का लाभ देने की कार्रवाई शुरु है, ऐसी जानकारी जिला सूचना उप निबंधक शुध्दोधन कांबले ने दी.