kashmir
File Photo

Loading

गोंदिया. गुरुवार को गोंदिया जिले में 20 कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं, जिसके बाद जिला प्रशासन भी अलर्ट हो गया हैं। यह पहली बार हैं जब यहां इतने ज्यादा मामले सामने आए हैं। जिले में अब कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 22 हो गई हैं। इससे पहले 19 मई को अर्जुनी मोरगांव और आमगांव तहसील के दो लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. श्याम निमगड़े ने 20 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने की पुष्टि की है।

 गुरुवार को मिले 20 कोरोना संक्रमित मरीजों में बहुतांश लोग मुंबई, पुणे के है। इसके अलावा इसमें सड़क अर्जुनी, गोंदिया तालुका का भी समावेश। जिला अब रेड जोन की ओर बढ़ रहा हैं। वहीं एक ही दिन में इतने मामले सामने आने से लोगों में डर बढ़ गया हैं। लोग घर के बाहर निकलने से कतरा रहे हैं। 

जानकारी के लिए बता दें कि महाराष्ट्र में अब तक कोरोना के कुल 41,642 मामले सामने आए हैं। जिसमें से 11,726 लोग पूरी तरह से ठीक हो गए हैं। जबकि 1,454 ने अपनी जान गवाईं हैं। इसके अलावा मौजूदा स्थिति में राज्य में कोरोना के 28,462 एक्टिव मामले हैं।