प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रतीकात्मक तस्वीर

    Loading

    गुजरात: हर कोई शादी (Wedding) को लेकर बहुत खुश रहता है तैयारियां करता है। शादी करना हर किसी का सपना होता है। ऐसे में शादी से जुड़े कई मामले सामने आते रहते है। जिसे सुनकर हम हैरान हो जाते है। अब गुजरात (Gujarat) में शादी को लेकर एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां पुलिस ने एक महिला को शादी करके ठगी करने के मामले में गिरफ्तार (Arrested) किया है। यह महिला पैसों के लिए शादी करती थी। शादी को इस महिला ने अपने पैसे कमाने का जरिया बना लिया है।  पुलिस ने इस महिला को गिरफ्तार कर लिया है। यह दूल्हों से शादी करती थी और उन्हें धोखा देकर रुपये-पैसे और गहने लेकर फरार हो जाती थी।

    महिला ने कई लड़कों को अपने इस शादी के जाल में फंसाया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, गुजरात के सूरत शहर में सरथाना थाना पुलिस ने एक ऐसी महिला को अरेस्ट किया है। यह महिला महाराष्ट्र के बानायत गांव की रहने वाली है। 21 साल की ममता दौराणी ने सूरत के डायमंड वर्कर नरेश शिरोहा के साथ 4 फरवरी 2021 को शादी की थी. शादी के बाद ममता अपने ससुराल में रह रही थी। लेकिन 25 मार्च 2021 को जब सभी घरवाले सो रहे थे तभी ममता घर की तिजोरी से गहने, 1.50 लाख रुपये समेत 4.50 लाख रुपए का माल लेकर फरार हो गई। चोरी के बाद महिला के खिलाफ नरेश ने सरथाणा पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसके आधार पर सरथाणा पुलिस ने ममता को गिरफ्तार किया है।

     ममता ने नरेश को बताया था कि उसकी शादी पहले ललित नाम के व्यक्ति से हुई थी और उससे तलाक लेने के बाद ही दूसरी शादी कर सकती है. कुछ समय बाद ममता ने शादी के लिए हामी भर दी लेकिन सूरत पुलिस के एसीपी सीके पटेल ने बताया कि आरोपी ममता ने ललित को बेवजह ब्लैकमेल कर एक लाख रुपये ऐंठ लिए थे। उसका नरेश के साथ शादी कर कुछ ऐसा ही करने का प्लान था। ममता के खिलाफ महाराष्ट्र में भी ऐसी ही शिकायत दिए जाने की जानकारी मिली है।  पुलिस की जांच में मिले सबूतों के आधार पर ममता दौराणी को गिरफ्तार किया गया है।