डिलीवरी के बाद महिलाएं इस तरह रखें अपना ख्याल

Loading

-सीमा कुमारी

माँ बनना एक औरत के लिए सौभाग्य की बात होती है और इस दौरान जरूरी है कि महिलाएं अपने शरीर का अच्छे से ख्याल रखें। क्योंकि महिलाओं के स्वस्थ शरीर से बच्चे का स्वस्थ जीवन जुड़ा होता है। डिलीवरी के बाद कई घावों को भरना होता है। ऐसे में जरूरत है कि खुद का अच्छे से ख्याल रखा जाए। लेकिन आज के लाइफस्टाइल में नई माताएं खुद का अच्छे से ख्याल नहीं रख पाती। जिसकी वजह से उन्हें कई सारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। तो चलिए जानते हैं, डिलीवरी के बाद किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है। 

  • इस दौरान गर्म कपड़े की सिकाई करने से लाभ मिलेगा। इसके अलावा गुनगुने पानी में 1 छोटा चम्मच नमक मिलाकर नहाने से भी फायदा मिलेगा। इससे जकड़ा हुआ शरीर खुलने के साथ कमर दर्द से आराम मिलेगा।
  • रात को शिशु को बार-बार दूध पिलाने की वजह से उनकी नींद नहीं पूरी हो पाती। ऐसे में जरूरी है कि वो अपनी नींद पूरी करें। बच्चा जब दूध पीने के बाद सोए तो तुरंत ही खुद भी साथ में सो जाएं। जिससे की थकान दूर हो जाए।
  • डिलीवरी के बाद शरीर को रिकवरी की जरूरत होती है। इसलिए जरूरी है कि किसी को हाथ बंटाने के लिए अपने साथ रखें।
  • अपनी डाइट में साबुत अनाज, सब्जियां, फल और प्रोटीन से भरपूर पदार्थ को शामिल करें। खूब सारा पानी पिएं क्योंकि स्तनपान कराने वाली माँओं के लिए ये बहुत जरूरी होता है।
  • डिलीवरी के छह हफ्तों तक काम नहीं करना चाहिए। इस दौरान रोजमर्रा के काम. ज्यादा थका देने वाले कामों से दूर रहना चाहिए और केवल बच्चे की देखभाल पर और खुद पर ध्यान देना चाहिए।
  • रात के समय कमर दर्द अधिक होने से नींद ना आने की समस्या होती है। ऐसे  में दिनभर थका-थका महसूस होने के साथ सुस्ती रहती है। इससे छुटकारा पाने के लिए रात को सोने से पहले तकिए को सिर की जगह घुटने और कूल्हे के नीचे रखकर सोएं। इससे दर्द से जल्द ही राहत मिलेगी।