अच्छी सेहत के लिए वर्कआउट के साथ यह ‘पोषक आहार’ भी है बेहद जरुरी

    Loading

    नई दिल्ली : इंसान के लिए सबसे जरुरी है उसका स्वस्थ रहना। जब हम स्वस्थ रहते है तो न केवल हम शारीरिक तौर पर अच्छे महसूस करते है बल्कि मानसिक तौर पर भी हम खुश रहते है। अगर हमारी सेहत अच्छी नहीं है तो हम मानसिक तौर पर भी खुश नहीं रह पाएंगे। इसलिए स्वस्थ जीवन जीने के लिए अच्छा आहार और वर्कआउट करना जरूरी है। वर्कआउट से हम फिट रहते है। विश्व पोषाहार सप्ताह के अवसर पर आज हम इससे जुड़ी जानकारी आपको दे रहे है। तो चलिए जानते है…. 

    एक स्वस्थ शरीर के लिए ज़रूरी है स्वस्थ आहार लेना। व्यक्ति अगर सही पोषण का इस्तेमाल करता है, तो वह कई बीमारियों से बच सकता है। बात की जाए वर्काउट की तो वर्कआउट करने से पहले सही खानपान के बारे में भी पता होना चाहिए। 

    खासतौर पर एक्सरसाइज़ से पहले पोषक तत्वों वाली चीज़ें खानी चाहिए, जिससे आपको वर्कआउट के लिए ताकत तो मिले ही साथ ही आपकी सेहत के लिए भी वो अच्छी हों। आज हम आपको इस लेख के ज़रिए बता रहे हैं ऐसे 5 पोषक तत्वों वाली खाने की चीज़ों के बारे में: 

    अंडे

    अगर आपकी भूख अच्छी है तो प्रोटीन के लिए आप अंडे खा सकते हैं। इससे आपका पेट भरा रहेगा और वर्कआउट के लिए आपको पूरी ऊर्जा भी मिलेगी। 

    ओटमील और ब्लूबैरिज़

    वर्कआउट करने से पहले आप ओटमील और ब्लूबैरिज़ खाएंगे तो आपको इससे ताकत और ऊर्जा प्राप्त होगी। इन दोनों के कॉम्बीनेशन से आपकी बॉडी को प्रोटीन मिलता है, जो वर्कआउट के दौरान आपकी मांसपेशियों को सपोर्ट करता है। 

    केला 

    केले में पौटेशियम अधिक मात्रा में होता है, जो आपके मांसपेशियों की क्रिया के लिए ज़रूरी होता है। यह आपके शरीर को वर्कआउट के लिए ज़रूरी कार्बोहाइड्रेट बी देता है।

    लो फैट ची विद एप्रीकॉट

    इसमें दूध का प्रोटीन और छाछ का प्रोटीन होता है। दूध का प्रोटीन जहां एक ओर पचने में समय लगाता है वहीं शरीर को लंबे समय के लिए ऊर्जा भी प्रदान करता है। इसके अलावा एप्रीकॉट विटामिन का अच्छा सोर्स है और दिल और हड्डियों के लिए फायदेमंद भी है।