Corn
File Photo

    Loading

    -सीमा कुमारी 

    बारिश के मौसम में भुट्टे (Corn) खाना भला किसे पसंद नहीं होता है। ऐसे में बहुत से लोग स्वीट कॉर्न (Sweet Corn) का इस्तेमाल सब्जियों में करते हैं। इसके अलावा पॉपकॉर्न तो अब हर किसी की पसंद बन गया है। किसी भी रूप में भुट्टे का सेवन करना स्वास्थ्य के लिहाज से काफी फायदेमंद होता है। इसमें कई तरह के पौष्टिक तत्व और फैटी एसिड की भरपूर मात्रा होती है। इसलिए सिर्फ मानसून में नहीं किसी भी मौसम में खा सकते हैं। भुट्टा, यानी मकई का इस्तेमाल इंडियन से लेकर कॉन्टिनेंटल सलाद तक में किया जाता है। आइए जानते हैं इसके फायदे:

    • डाइट एक्सपर्ट्स के मुताबिक, गर्भवती महिलाएं (Pregnant women) के लिए भुट्टे का सेवन करना बेहद फायदेमंद होता है। क्योंकि इसका सेवन मां और बच्चे दोनों के लिए फायदेमंद है। कॉर्न (Corn) में फोलिक एसिड होते हैं। हालांकि, प्रेगनेंसी के समय में कब्ज की समस्या होना आमबात है। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए कॉर्न (maize) को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। लेकिन, एक बार डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
    • कहते हैं कि, मकई (Corn) फाइबर से भरपूर होता है, जो आंतों (Intestine) को हेल्‍दी रखता है। इसके सेवन से कब्‍ज नही होता और आपका पेट लंबे समय तक भरा रहता है। इसमें मौजूद घुलनशील फाइबर ब्लड शुगर लेवल को भी कंट्रोल रखता है। ऐसे में इसका सेवन सेहत के लिए फायदेमंद होता है।
    • यह विटामिन-B से भी भरपूर होता है,इसके अलावा हड्डियों और बालों के लिए भी अच्छा होता है। इसमें विटामिन   A होता है जो इम्यून सिस्टम को मजबूत रखने में मदद करता है।
    • एक्सपर्ट्स बताते हैं कि, मकई (Corn) एंटीऑक्सीडेंट का अच्छा स्त्रोत है, जो सूजन को कम करने के साथ-साथ ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को भी कम करता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट के अलावा कैरोटीनॉयड जैसे तत्व भी होते हैं, जो आंखों के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं।
    • कॉर्न में फाइबर की भरपूर मात्रा होती है, जो आपके पेट को लंबे समय तक भरे रखता है। अगर आप वजन घटाना चाहते हैं तो एक हेल्दी ऑप्शन हो सकता है। इसे खाने से आपको जल्दी भूख नहीं लगती है, जिसकी वजह से कॉर्ब्स और शुगर वाली चीजों को खाने से परहेज करते हैं।

    इन सामान्य जानकारियों को ध्यान में रख कर ही मकई का सेवन सिर्फ मानसून में नहीं किसी भी मौसम में कर सकते है।