अपनी डाइट में ज़रूर शामिल करें अंडा

Loading

-सीमा कुमारी

अंडा एक ऐसा आहार है जिसे हर कोई खाना पसंद करता है, क्योंकि यह संपूर्ण पोषक तत्वों से भरा होता है। स्वाद के साथ-साथ इसमें कई ऐसे गुण हैं, जो एक अच्छी सेहत के लिए जरूरी है। अंडे के सफेद भाग में प्रोटीन और विटामिन B12 भरपूर रूप से होता है। अंडे में पोषक तत्वों की मात्रा बहुत अधिक होती है| एक अंडे में 186 मिलीग्राम कोलेस्ट्रॉल होता है। ऐसे में अगर आप अंडे का सिर्फ व्हाइट वाला भाग खाते हैं, तो यह हाई कोलेस्ट्रॉल नहीं होता है। यह भाग कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नहीं बढ़ाती है। अंडे का सफेद भाग खाने से हृदय संबंधी समस्याएं दूर रहती हैं। चलिए जानते हैं अंडे का सफेद भाग खाने के क्या -क्या हैं फायदे  –  

  • नियमित रूप से अंडे के सफेद हिस्से का सेवन करने से मांसपेशियाँ मजबूत होती हैं और शरीर को अधिक से अधिक प्रोटीन भी मिलता है।एक अच्छी सेहत या फिट रखने के लिए अंडे का सेवन जरूर करना चाहिए|
  • आपका ब्लड प्रेशर हाई रहता है, तो अंडे का सफेद हिस्सा जरूर खाएं। यह हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में आपकी मदद करेगा। इसके साथ ही इसमें पोटेशियम भी अच्छी मात्रा में होता है। पोटैशियम के सेवन से रक्तचाप को नियंत्रित किया जा सकता है।
  • अंडे के सफेद भाग का सेवन करने से शरीर की थकान एवं चक्कर दूर होती है, क्योंकि इसमें आयरन की मात्रा बहुत होती है। इसलिए एक अंडा रोज जरूर खाएं। इसमें भरपूर रूप से मैग्नीशियम और मैंगनीज होता है, जो शरीर से थकान को दूर करता है।
  • अंडे की व्हाइट वाले हिस्से में विटामिन और खनिज भरपूर रूप से होते हैं, जो ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाने में मदद करता है। ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करने के लिए नियमित रूप से अंडे का सफेद भाग खाएं। इसके साथ ही इसमें पोटेशियम जैसे तत्व होते हैं, जो ब्लड और दिल से संबंधित बीमारियों को दूर करने में हमारी मदद करते हैं।   
  • डायबिटीज़ रोगियों के लिए भी अंडे की व्हाइट हिस्से खाना बहुत ही फायदेमंद होता है| 
  • अंडे से होने वाले फायदे को देखते हुए इसका सेवन सभी को करना चाहिए|