1 कटोरी भीगे चने रोज सेवन से, इन रोगों से होगा बचाव

    Loading

    -सीमा कुमारी 

    चना खाना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। क्योंकि, भीगे चने में, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट्स  फैट्स, फाइबर, कैल्शियम,आयरन, विटामिन्स पाए जाते हैं।जो सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं होता है। रिसर्च के मुताबिक, अगर आप रोजाना एक मुट्ठी चने का सेवन करते हैं, तो शरीर से जुड़ी छोटी-बड़ी बीमारी हमेशा के लिए दूर हो जाएगी। इसके अलावा, भीगे चने खाने से दिमाग तेज़ होता है, खून साफ होता है और चेहरे पर चमक भी आती है।खासतौर पर, भीगे चने सुबह खाली पेट खाने से शरीर को दोगुना फायदा होता है। चलिए जानें  इसके फायदों के बारे में:

    • एक्सपर्ट्स के मुताबिक, सुबह खाली पेट भीगे चने खाने से दिल स्वस्थ रहता है। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स और फाइटोन्यूट्रिएंट्स गुण रक्त वाहिकाओं को स्वस्थ रखने में मददगार होते हैं। इस तरह दिल बेहतर तरीके से काम करता है। साथ ही दिल संबंधी बीमारियों के होने का खतरा कई गुणा कम रहता है।
    • अगर आप भी अपनी कमज़ोर इम्युनिटी के कारण जल्दी-जल्दी बीमार होने से तंग आ चुके हैं तो ऐसे में भीगे चने खाना शुरू कर दें। क्योंकि, शरीर को सबसे ज़्यादा पोषण भीगे काले चनों से ही मिलता है। चने में विटामिन्स के अलावा, कई मिनरल्स भी पाए जाते हैं जो शरीर को निरोग रखने में मदद करता हैं। भीगे चने के सेवन से इम्युनिटी पावर भी स्ट्रांग होती है। ऐसे में इसका सेवन कमजोर इम्युनिटी वाले लोगों को जरूर करना चाहिए।
    • डाइट एक्सपर्ट्स के अनुसार, पुरुषों की कमजोरी से जुड़ी समस्याओं का आसान सा उपाय है सुबह खाली पेट काले चने खाना। इसके लिए चीनी के बर्तन में चने रात भर के लिए भिगोकर रख दें और सुबह भीगे हुए चने गुड़ के साथ चबाकर खाएं। ऐसा करने से पुरुषों की कमजोरी से जुड़ी समस्याओं से जल्द छुटकारा मिलती  है।
    • चने अन्य पोषक तत्वों के साथ आयरन से भी भरपूर होता है। ऐसे में इसका सेवन करने से खून की कमी नहीं होती है। वहीं महिलाओं और बच्चे में खून की अधिक कमी होती है। ऐसे में इन्हें चने का सेवन अवश्य करना चाहिए।
    • भीगे चने का सेवन आंखों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। क्योंकि, भीगे चनों में बी कैरोटीन नामक तत्व होता है। जो आंखों की कोशिकाओं को सुरक्षित रखने में मदद करता है। ऐसे में आंखों की रोशनी बढ़ाने व इससे जुड़ी समस्या से बचने के लिए रोजाना सुबह भीगे चनों का सेवन करें।
    • रोजाना भीगे चने खाने से दांतों व हड्डियों को मजबूती मिलती है। ऐसे में इसका सेवन उन लोगों को जरूर करना चाहिए जो कमजोर दांतों व हड्डियों से परेशान है।
    • एक्सपर्ट्स कहते हैं कि, पेट की समस्याएं हर बीमारी की जड़ होती हैं। ऐसे में पेट दर्द और कब्ज जैसी समस्याओं को दूर करने के लिए चनों को रातभर के लिए पानी में भिगोकर रख दीजिये और सुबह चनों को पानी से अलग करके इसमें अदरक, जीरा और नमक मिलाकर खाएं। ऐसा करने से पेट दर्द और कब्ज जैसी समस्याओं से जल्द छुटकारा मिल सकती है।