File Photo
File Photo

    Loading

    गर्मियों में दही का सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। आमतौर पर लोग गर्मी से निजात पाने के लिए कोल्ड ड्रिंक और आइसक्रीम खाते हैं। लेकिन अगर आप हर दिन ऐसा करते हैं, तो ये आपके लिए सही नहीं है। बाहर की चीजें खाना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। ऐसे में जरूरी है कि आप हर दिन एक कटोरी दही का सेवन करें। क्योंकि, दही प्रोटीन, कैल्शियम, राइबोफ्लेविन, विटामिन B6 और विटामिन B12 जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है। दही ब्लड प्रेशर, बालों और हड्डियों के लिए कई तरह से फायदेमंद है। आईए जानें दही से होने वाले फायदे के बारे में…

    • दही में प्रचुर मात्रा में कैल्शियम होता है जो हड्डियों और दांतों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। अन्‍य मिल्‍क प्रोडक्‍ट्स की तुलना में दही दांत और हड्डियों को अधिक मजबूत बनाने की क्षमता रखता है। कैल्शियम के साथ फॉस्‍फोरस का कॉम्बिनेशन होने की वजह से यह हड्डियों को और भी मजबूत बनाने में कारगर है।
    • दही खाने से तनाव कम होता है। दही एनर्जी बूस्टर भी है। ये एक एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करता है और शरीर को हाइड्रेट भी करता है।
    • रोज दही खाने से हाई ब्लड प्रेशर का खतरा काफी हद तक कम होता है। वहीं दिल से जुड़ी बीमारियों से दूर रखने में भी दही उपयोगी होती है।
    • शोध के मुताबिक, दही के सेवन से पेट में किसी भी तरह का संक्रमण नहीं होता है। अगर आप संक्रमण से जूझ रहे हैं, तो आपको जरूर दही का सेवन करना चाहिए।
    • दही की तासीर ठंडी होती है, जिसकी वजह से ये गैस और अपच जैसी परेशानियों से निजात दिलाने के साथ ही पाचन क्रिया को बेहतर बनाने, पेट की गर्मी कम करने, वजन घटाने और इम्यूनिटी बढ़ाने में फायदा करता है।
    • दही का सेवन अगर आप रोज करते हैं, तो इससे शरीर को नुकसान पहुंचाने वाले बैक्टीरिया खत्म हो जाते हैं। बैक्टीरिया खत्म होने से आपके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता में बढ़ोतरी होती है।
    • चेहरे पर दही का इस्तेमाल करने से सनबर्न, टैनिंग, एक्ने, दाग-धब्बों को हटाने के साथ-साथ ड्राई स्किन और झुर्रियों से भी निजात दिलाता है। समय से पहले चेहरे पर पड़ने वाली झुर्रियों को कम करने के लिए दो चम्मच दही में एक चम्मच ओट्स मिलाएं। 10 मिनट तक दोनों को भीगने दें। अब दोनों को एक साथ मिलाकर इसका पेस्ट बना लें। इससे चेहरे पर 15 मिनट तक मसाज करें और उसके बाद साफ पानी से चेहरे को धो लें। चेहरे पर गजब की ताजगी और दमक नजर आएगी।

    -सीमा कुमारी