सर्दियों में न भूलें काले गाजर खाना, जानें इसके फायदे

Loading

-सीमा कुमारी

गाजर एक ऐसी सब्ज़ी है जिसे सभी खाना पसंद करते हैं| यह लाल, काली, नारंगी, कई रंगों में होती है। यह पौधे की जड़ होती है। लाल गाजर को तो सब ने खाया और देखा भी है, लेकिन बहुत कम लोगों को पता है की काले रंग की गाजर के बारे में, आज मैं इस आर्टिकल में काले गाजर की चर्चा करेंगे| काले गाजर सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। क्योंकि ये पौष्टिक गुणों से भरपूर होते हैं| जैसे , आयरन ,कैल्शियम, फाइबर, पोटैशियम, विटामिन ए, बी, सी,आदि|  

काली गाजर का सेवन करने से पाचन तंत्र मजबूत होने के साथ दिल स्वस्थ रहता है| दरअसल लाल गाजर की तुलना में काली गाजर ज्यादा पौष्टिक होती है| इसका स्वाद बेहद मीठा होने के कारण लोग ज्यादा खाना पसंद करते हैं| काली गाजर को  देसी गाजर भी कहा जाता है| जिसके कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं। इसमें शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं| जो सूजन को खत्म करने में मदद करता है। आइए जानते हैं काली गाजर से होने वाले फायदों के बारे में…

  • रोजाना इसका सेवन करने से खून साफ होता है। साथ ही स्किन से जुड़ी परेशानियां दूर होने में मदद मिलती है।
  • सर्दियों में इसके सेवन से शुगर लेवल कंट्रोल रहने में मदद मिलती है। खासतौर पर डायबिटीज़ के मरीज़ों को इसका सेवन जरूर करना चाहिए।
  • इसका सेवन से कब्ज, एसिडिटी, पेट दर्द, जलन, अपच आदि की परेशानियों से राहत मिलती है।
  • विटामिन ए, एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुणों से भरपूर काली गाजर का सेवन करने से आंखों की रोशनी बढ़ती है। साथ ही इससे जुड़ी अन्य बीमारियों के होने का खतरा कम रहता है।
  • एनिमिया के मरीजों को सर्दियों में काली गाजर का सेवन जरूर करना चाहिए। इसमें आयरन होने से खून की कमी दूर होने के साथ इसे साफ करने में मदद मिलती है। साथ ही पूरे शरीर में रक्त संचार बेहतर तरीके से होता है।
  • इसका सेवन करने से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से लड़ने की शक्ति मिलती है। साथ ही शरीर अन्य बीमारियों की चपेट में आने से भी सुरक्षित रहता है।
  • इतने सारे फायदे हैं  काले गाजर के तो क्यों न खाया जाय ? जरूर खाएं और सेहतमंद रहिये|