दूध के साथ भूलकर भी न खाएं इन चीजों को, नाम जरूर जानें

    Loading

    -सीमा कुमारी 

    ये तो सभी जानते है कि दूध पीना सेहत के लिए कितना फायदेमंद है, क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में कैल्शियम, आयोडीन, पौटेशियम, विटामिन डी और फॉस्फोरस आदि पाया जाता है, जो एक अच्छी सेहत के लिए जरूरी है। दूध अपने आप में संपूर्ण आहार है। केवल बच्चों ही नहीं, बल्कि हर उम्र के लोगों के लिए दूध बहुत ही फायदेमंद होता है। चाहे महिला हो या पुरुष, सभी को दूध पीने की सलाह दी जाती है। दूध के सेवन से होने वाले फायदे के बारे में तो हम सभी जानते हैं, लेकिन दूध के साथ कुछ चीजों का सेवन नहीं करने की सलाह दी जाती है। चलिए जानते है इन चीजों.के बारे में…

    • ऐसा कहा जाता है कि दूध पीने से पहले या बाद में खट्टे फलों का सेवन एकदम नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, जिसमें पेट में दर्द, स्किन प्रोब्लेम्स हो सकती  हैं।
    • कई लोगों को लगता है कि दूध से बने दही को अगर दूध के साथ सेवन करेंगे तो कोई नुकसान नहीं होगा। लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। दही और दूध का एक साथ सेवन कभी भी नहीं करना चाहिए।
    • ऐसा कहते है कि उड़द की दाल के साथ दूध का सेवन बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से आपको पेट और स्वास्थ्य से जुड़ी कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
    • ये भी कहा जाता है कि दूध के साथ नींबू, कटहल, करेला आदि का, एक साथ सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए,  ऐसा करने पर दाद, खाज, एग्जिमा, खुजली, सोरायसिस आदि होने की संभावना हो सकती है।
    • डॉक्टर्स के मुताबिक, दूध के साथ फलों का सेवन करने से दूध के अंदर का कैल्शियम फलों के कई एंजाइम्स को खुद में सोख लेता है और उनका पोषण शरीर को नहीं मिल पाता, खासकर संतरा और अनानास जैसे खट्टे फल तो दूध के साथ बिल्कुल नहीं लेना चाहिए।
    • कहते है कि  दूध के साथ कभी भी मछली का सेवन नहीं करना चाहिए। इन सभी चीजों को ध्यान में रखते हुए ही दूध का सेवन करें।