सर्दियों में बेफिक्र होकर खाएं दही, नहीं होगा नुकसान

Loading

-सीमा कुमारी 

ये तो सभी जानते हैं कि दही में कई पौष्टिक तत्व होते हैं जैसे कैल्शियम, लैक्टोज, फास्फोरस, प्रोटीन, विटामिन और आयरन आदि। दही के इन्हीं गुणों के कारण इसका इस्तेमाल हर घर में किया जाता है। इसके बिना मानो खाना खाने का मजा ही नहीं। लोग दही का सेवन ज्यादा गर्मियों में करना पसंद करते हैं, क्योंकि इसके सेवन से शरीर को ठंडक महसूस होता है। जबकि सर्दियों में दही का सेवन करने से लोग कतराते है, क्योंकि लोगों का मानना है कि दही ठंडी होती है। इसलिए सर्दियों में इसका इस्तेमाल करना सेहत के लिए सही नहीं है। जबकि ये बात गलत है आज हम जानेंगे कि सर्दियों में दही का सेवन किस तरह करना चाहिए…

  • दही हमेशा सुबह या दिन में खानी चाहिए। रात में इसका सेवन करने से पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। इसके अलावा इम्यूनिटी पर भी इसका असर पड़ता है। दरअसल, दही बॉडी टिश्यू में ऑपोजिट एक्टिविटी को बढ़ाती है और इसमें लैक्टिव एसिड भी अधिक होता है, जिसे रात में इसका सेवन डाइजेस्टिव टॉक्सिन पैदा करता है।
  • जिन लोगों को जोड़ों में दर्द, स्किन इंफेक्शन या कोई एलर्जी हो तो दही का सेवन ना करें, इससे आपकी समस्या बढ़ सकती है। जहाँ तक सर्दियों में इन लोगों को दही का सेवन नहीं करना चाहिए।
  • सर्दियों में दही खाना बिल्कुल ठीक है। यह फर्मेंटिड होता है और विटामिन सी से भरा होता है। सर्दी और खांसी के उपचार के लिए अच्छा है| 
  • दही का सेवन खासकर अस्थमा मरीज सर्दियों में बिल्कुल न करें, क्योंकि इससे उन्हें एलर्जी और कफ,सर्दी-जुकाम या अन्य संक्रमणों हो सकती है। अस्थमा मरीज दही का सेवन दिन के समय कर सकते हैं|
  • सर्दी में दही खाने के कई फायदे होते हैं। दही में ऐसे हेल्‍दी बैक्‍टीरिया होते हैं, जो आंतों के लिए फायदेमंद होने के साथ ही पाचन को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं। इतना ही नहीं क्योंकि दही फर्मेंटेड होता है, तो यह आपके इम्‍यून सिस्‍टम को मजबूत करने में मदद कर सकता है|