बिस्तर पर खाते हैं? जान लें इसका नुकसान

Loading

सीमा कुमारी

आज के मॉडर्न ज़माने में लोग अपनी संस्कृति को भूलते जा रहे हैं| उसी संस्कृति में से एक है बिस्तर पर खाना खाना| यदि आप आज भी गांव जायेंगे तो 98 प्रतिशत लोगों को देखेंगे की ज़मीन पर बैठकर ही खाना खाते हैं| शहर में आप कहीं भी चले जाओ आपको 5 प्रतिशत लोग भी नहीं दिखेंगे ज़मीन पर खाना खाते हुए| अक्सर लोग डाइनिंग टेबल या बिस्तर पर खाते दिखेंगे| लेकिन एक बात तो है की जो मजा, सुकून और फायदा ज़मीन पर बैठकर खाने से है वो डाइनिंग टेबल या बिस्तर पर नहीं है| डाइनिंग टेबल तो ठीक है लेकिन बिस्तर पर खाना नहीं खाना चाहिए| क्योंकी बिस्तर पर खाना खाने से हमारी सेहत पर बुरा असर पड़ता है| तो चलिए हम आपको बताते हैं कि बिस्तर पर खाना खाने से क्या नुकसान होता है ?

बिस्तर पर बैठकर खाने से क्या नुकसान होता है?

  • बिस्तर पर खाना खाने से स्वास्थ्य नकारात्मक प्रभाव पड़ता है| जिससे  हमारी नींद प्रभावित हो सकती है| इसके अलावा ऐसा करने से मन भी बेचैन रहता है| जिसके कारण भी नींद भी ठीक से नहीं आती है|
  • जब हम बिस्तर पर बैठ कर खाना खाते है तो हम उस समय ठीक से नहीं बैठ पाते हैं, क्योंकि बिस्तर रुई की होती है| इसलिए ठीक से नहीं बैठ पाते हैं. जिसके कारण हमें पाचन संबंधी समस्याएं, जैसे कि गैस, पेट में दर्द आदि होने लगती है|
  • शास्त्रों में बताया गया है कि बिस्तर पर खाना खाने से घर में लक्ष्मी का निवास नहीं होता है और घर में दरिद्रता आती है|
  • ऐसा किसी के घर में नहीं है कि हर रोज बिस्तर का चादर चेंज होता होगा| एक ही चादर 3-4 दिन तक बिछाने से उसमें बहुत सारी गंदगी रहती है और हम जब बिस्तर पर खाते हैं तो हमारे शरीर में भी गंदगी प्रवेश करता है और हम बीमार पड़ जाते हैं|