Summer-food

    Loading

    – सीमा कुमारी

    गर्मी के मौसम में सेहतमंद रहने के लिए खानपान में विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है, क्योंकि जरा सी लापरवाही आपको बीमार कर सकती है। ऐसे में जरूरी है कि इस मौसम में किन चीजों से परहेज किया जाए और क्या खाएं ताकि आप अपने-आपको फिट रख सकें। आईए जानें:-

    • गर्मी के दिनों में सेहतमंद रहने के लिए हरी सब्जियों का सेवन करना बेहद फायदेमंद है। ऐसे में लौकी, टिंडे, कद्दू, बीन्स जैसी सब्जियों का सेवन करने से डिहाइड्रेशन की समस्या नहीं होती है। इसलिए डॉक्टर भी गर्मी के मौसम में हरी सब्जी खाने की सलाह देते हैं। हरी सब्जी खाने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती है।
    • तरबूज खाना गर्मियों में काफी फायदेमंद माना जाता है, क्योंकि तरबूज में 90 प्रतिशत पानी होता है। जिसके सेवन से शरीर में पानी की कमी नहीं होती है। पानी की कमी से दस्त और उल्टी की समस्या भी हो सकती है। इससे शरीर काफी कमजोर हो जाता है।  इसलिए इस मौसम में सेहतमंद रहने के लिए ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं, ताकि शरीर में पानी की कमी न हो।
    • डॉक्टरों की सलाह होती है कि, गर्मियों के मौसम में संतरे का सेवन करना सेहत के लिए अच्छा होता है, क्योंकि संतरे में ढेर सारा पोटेशियम होता है, जो आपको सेहतमंद बनाए रखने में मदद करता है।
    • गर्मियों में पसीने के जरिए पोटैशियम (Potassium) बाहर निकल जाता है, जिससे मांसपेशियों में ऐंठन होने की संभावनाएं बढ़ जाती है।
    • दही का सेवन गर्मी के मौसम में ज्यादा करना चाहिए, क्योंकि दही खाने से शरीर अंदर से ठंडा रहता है। दही में पाया जाने वाला प्रोटीन पेट के लिए अच्छा होता है। इसलिए गर्मी के मौसम में दही खाना लोग ज्यादा पसंद करते हैं।
    • खीरा खाना भी सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है। खीरा खाने से त्वचा सुंदर होती है। यही नहीं खीरा खाने से बाल भी मुलायम और खूबसूरत होते हैं और शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं।

    इन सारी चीजों के सेवन से गर्मी के मौसम में आप फिट रह सकते हैं।