‘भुने चने’ खाने से दिमाग होता है तेज, जानें इसके फायदे

    Loading

    – सीमा कुमारी

    भुने हुए चने खाना सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। अगर चने सुबह-सुबह खाए  जाएं तो आप कई बीमारियों की छुट्टी कर सकते हैं। क्योंकि, लो कैलोरी (Low Calories) होने के कारण इन्हें हेल्दी स्नैक भी कहा जाता है। ये वजन घटाने में काफी कारगर होते हैं। किसी और ड्राई फ्रूट की बात करें तो ये सबकी तुलना में सस्ते भी होते हैं।

    भुने चने में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, कैल्शियम और आयरन के साथ विटामिन भी भरपूर मात्रा में होता है। इसके अलावा फाइबर भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो पाचन को ठीक रखता है। इसके सेवन से बॉडी को तुरंत एनर्जी भी मिलती है साथ ही भूख भी मिटती है। आइए जानें इतने गुणकारी चने का सुबह-सुबह सेवन करने से क्या-क्या फायदे हो सकते हैं:-

    • डॉक्टरों के अनुसार, गर्भवती महिलाओं के लिए भुने चने काफी फायदेमंद होते हैं। गर्भावस्था के दौरान कुछ महिलाओं को वॉमिटिंग की प्रॉब्लम होती है। ऐसे में गर्भवती महिला के लिए भुने चने या सत्तू का सेवन करना फायदेमंद होता है।
    • आमतौर पर देखा जाता है कि ज्यादातर महिलाओं में खून की कमी होती है। ऐसे में खून की कमी से बचने के लिए महिलाएं अपनी डाइट में भुना चना जरूर शामिल करें। जिससे एनीमिया की बीमारी दूर होती है। क्योंकि, इसके सेवन से शरीर में खून की कमी नहीं होती है।
    • जानकारों का कहना है, कि भुने चने खाने से दिमाग तेज होता है। साथ ही भुने चने पाचन- शक्ति के लिए भी बहुत फायदेमंद होते हैं। क्योंकि, चने में प्रोटीन बहुत ज्यादा मात्रा में होता है, जिसके कारण चने सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं।
    • डाइट एक्सपर्ट्स के मुताबिक, भुने चने खाने से इम्यूनिटी स्ट्रांग होती है। चने में भरपूर मात्रा में विटामिन्‍स भी पाए जाते हैं, जो इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत बनाए रखते हैं।