Mangoes
File Photo

    Loading

    -सीमा कुमारी

    फलों का राजा आम भला किसे नहीं पसंद। हर किसी को पसंद आता है आम। ऐसे में आम बच्चे से लेकर बड़े हर उम्र के लोगों का पसंदीदा फल है। लोग आम के आने का बेसब्री से इंतजार करते हैं।  पोषक तत्वों से भरपूर आम सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। लेकिन इसे कहते हैं कि किसी भी चीज का जरूरत से ज्यादा सेवन करना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। ठीक उसी तरह पोषक तत्व व एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर आम का अधिक मात्रा में सेवन करने से सेहत संबंधी समस्याएं झेलनी पड़ सकती है। आइए जानें आम का अधिक मात्रा में सेवन करने से  क्या- क्या नुकसान हो सकता है ?

    • हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, आम खाने में बेहद ही स्वादिष्ट होता है। ऐसे में आम के अधिक सेवन से शरीर में ब्लड शुगर का स्तर बढ़ सकता है और डायबिटीज होने का डर होता है। वहीं, जो पहले से डायबिटीज के शिकार हैं, उनके लिए तो इसका सेवन बेहद हानिकारक है। इसलिए आम का सेवन अधिक मात्रा में ना करें।
    • आम फाइबर से भरपूर होता है। इसका अधिक मात्रा में सेवन लूज मोशन की परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में स्वाद-स्वाद में भी इसका अधिक मात्रा में सेवन करने से बचना चाहिए।क्योंकि, इसकी तासीर बहुत गर्म होती है। ऐसे में इसका सेवन उचित मात्रा में ही करें तो बेहतर होगा।
    • डाइट एक्सपर्ट्स का मानना है कि अक्सर आम के दीवाने लोग इसे किसी भी समय में खा लेते हैं। लेकिन इससे सही समय पर खाने से ही सेहत को फायदा मिल सकता है। बात इसे खाने के सही समय की करें तो आम को सुबह नाश्ते व दोपहर लंच में खाना एकदम सही रहता है। नाश्ते में इसका सेवन करने से एनर्जी मिलती है। ऐसे में दिनभर तरोताजा महसूस होता है। लंच के समय खाने में आम ठीक से पच जाता है। ऐसे में सेहत संबंधी कोई परेशानी नहीं आती है।
    • रात को भूल से भी आम नहीं खाना चाहिए। इस समय आम खाने से पाचन तंत्र में तकलीफें आ सकती हैं। ऐसे में बीमारियों की चपेट में आने का खतरा भी बढ़ सकता है।
    • कहा जाता है कि आम में कैलोरी अधिक होने से वजन बढ़ने की परेशानी हो सकती है। ऐसे में इसका सेवन उचित मात्रा में ही करना चाहिए।
    • आम गर्म तासीर वाला फल है। इसके सेवन से शरीर में गर्मी बढ़ने लगती है। ऐसे में पिंपल्स, कील-मुंहासों की समस्या हो सकती है।

    इन सामान्य बातों का ख्याल रखते हुए ही आम खाएं।