मोटापे से हैं परेशान? तो अपनाएं ये उपाय

Loading

-सीमा कुमारी

अक्सर हम देखते हैं कि कुछ लोग बचपन से ही मोटे रहते हैं तो कुछ लोग उम्र के साथ मोटे हो जाते हैं| देखा जाये तो मोटापा भी एक प्रकार का बीमारी है. जो कई बीमारी को पैदा करता है| अगर मोटापे को समय रहते ठीक नहीं किया जाये तो आगे जाकर आपके लिए हानिकारक साबित हो सकता है| अक्सर लोग अपने मोटापे को लेकर परेशान रहते है| कुछ लोग तो न जाने कितने उपाय कर चुके हैं अपने मोटापे को कम करने के लिए, महंगी से महंगी दवाई का सेवन या फिर योग करते हैं, फिर भी सफलता हासिल नहीं होती है| ऐसे में आपको आज कुछ उपाय बताएँगे…

उपाय:-

  • सबसे पहला उपाय यदि आप मोटापे से परेशान हैं तो आप बाहर के खाने को भूलकर, घर का खाना अपना लीजिए| क्योंकि बाहर के खाने में बहुत फैट होता है, जिससे आपका वजन अचानक काफी बढ़ सकता है| घर का खाना , आपके स्वाद अनुसार और कुछ गिनी चुनी चीज़ों से बनता है| जिनके बारे में आप जानते हैं लेकिन बाहर का खाना बहुत ही एसिड्स और रंग बनाने वाले मसालों से बनता है, जिससे आपके शरीर को काफी तरह की परेशानियां हो सकती है|
  • शकरकंद में आलू के मुकाबले लगभग 300 कैलोरी कम होती है| शकरकंद में बहुत सारा पोषण होता है और यह वजन कम करने में भी लाभदायक होता है| इसमें इतने सारे पौष्टिक गुण हैं कि यह सूपर फूड की गिनती में आता है|
  • व्यायाम यानि योग मोटापा ही नहीं बल्कि कई सारी बीमारी को खत्म करने का सबसे अच्छा तरीका है| रोज़ दिन में कम से कम 30-45 मिनट का व्यायाम करें| इससे आपकी बॉडी फिट रहेगी और बीमारी आपके ऊपर अटैक नहीं करेगी|
  • नींबू और शहद एक साथ लेना वजन कम करने का सबसे अच्‍छा तरीका है| अगर आप रोज़ सुबह नींबू, शहद और गरम पानी मिला कर पिएंगे तो आपका वजन तेज़ी से घटेगा| आप चाहें तो सुबह नाश्‍ते के वक्‍त कम फैट वाली दही में शहद मिला कर खाएं| इससे भी वजन घटेगा|