File Photo
File Photo

Loading

-सीमा कुमारी

अधिकतर घरों में खाना बनाने के लिए सरसों ,सोयाबीन,या तो सनफ्लावर तेल आदि का प्रयोग किया जाता है .लेकिन बहुत कम लोगों को पता है कि मेथी का तेल भी खाना बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। मेथी के बीज, मेथी का पानी या मेथी का तेल तीनों ही सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं।  दरअसल, मेथी के बीज से मेथी का तेल निकाला जाता है। यह पोष्टिक होने के साथ-साथ सेहत के लिए अच्छा भी होता है। इस तेल को शरीर पर केवल लगाने से ही नहीं बल्कि इसका सेवन करने से भी सेहत को अनेक फायदे मिलते  हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि मेथी के तेल से किस प्रकार सेहत को लाभ पहुंचता है। चलिए जानते हैं इससे होने वाले फ़ायदे के बारे में…

  • मेथी के तेल की कुछ बूंदे जोजोबा ऑयल के साथ मिलाएं और चेहरे पर अप्लाई करें। ऐसा करने से ना केवल पिंपल्स की समस्या दूर होगी बल्कि ये चेहरे पर आई सूजन को भी कम करता है। इसके अलावा यह नए ब्लैकहेड्स की वृद्धि को कम करके मुहांसों को रोकने में भी मदद करता है।
  • अगर आप किडनी की किसी भी समस्या से परेशान हैं तो आप मेथी के तेल का उपयोग कर सकते हैं।
  • प्रजनन के बाद महिलाओं में ब्रेस्ट मिल्क बढ़ाने के लिहाज से मेथी या मेथी के तेल का सेवन बहुत फायदेमंद है। इसमें ‌मौजूद डायसजेनिन नामक स्टेरॉयड इस मामले में फायदेमंद है।
  • पेट खराब होने या अपच की स्थिति में भी मेथी का सेवन फायदेमंद है। वहीं भूख बढ़ाने के लिए भी इसका सेवन फायदेमंद है।
  • कुछ शोधों में माना गया है कि मेथी के सेवन से ब्रेस्ट कैंसर व प्रोस्टेट कैंसर होने का खतरा कम होता है।
  • मेथी के तेल को औषधीय जड़ी बूटी के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में अगर इसका प्रयोग किसी अन्य तेल के साथ किया जाए तो यह मसाज के लिए बेहद अच्छा विकल्प है। साथ ही बदाम के तेल के साथ मेथी का तेल मिलाते हैं और प्रभावित जगहों पर लगाते हैं तो इससे न केवल सूजन की समस्या कम होती है बल्कि मालिश से त्वचा को भी आराम मिलती है।