इन उपायों को अपनाकर पाएं मोटापे से छुटकारा

    Loading

    -सीमा कुमारी

    आज अधिकांश लोग मोटापे की समस्या से परेशान हैं और इससे छुटकारा पाने के लिए क्या कुछ नहीं करते हैं, लेकिन कभी-कभी ऐसा होता है कि कुछ आदतें हमारी कोशिशों पर पानी फेर देती हैं। मोटापा बढ़ने के कई कारण हो सकते हैं, जैसे- खान-पान का सही न होना। अगर खान-पान की बात की जाए तो, जो भी हम रात में खाते हैं, क्या खाते हैं और कब खाते हैं? उसका सीधा सरोकार मोटापे की समस्या से है। ऐसे में जरूरी है कि हम अपनी डाइट में कुछ ऐसी चीजों को शामिल करें, ताकि मोटापा कम करने में मदद मिल सके। मोटापे की समस्या से परेशान हैं, तो रात के भोजन में इन चीजों को जरूर शामिल करें। चलिए जानें इस बारे में…

    • डिनर के बाद चेरी खाने से वजन कम करने में मदद मिल सकती है। अगर आप भी वजन बढ़ने की समस्या से परेशान हैं तो ऐसे में आपको चेरी जरूर खानी चाहिए।
    • अंडे खाने से भी वजन को कंट्रोल किया जा सकता है। अंडे का योक निकाल कर सफेद भाग खाना बेहतर होगा। अंडे शरीर में प्रोटीन की कमी दूर करने के साथ फैट बर्न करने में मदद करते हैं, इसलिए इसका सेवन वजन को कंट्रोल करने के लिए डाइट में उबले अंडे को शामिल कर सकते हैं।
    • मोटापे को कम करने में बादाम का सेवन करना फायदेमंद होता है।
    • ग्रीन टी को सेहत और वजन कम करने के लिए काफी असरकारी माना जाता है। रात में भोजन  के बाद एक कप ग्रीन टी न सिर्फ आपके भोजन को पचाएगी, बल्कि गैस बनने को रोकने और वजन कम करने में भी मदद कर सकती है।
    • वजन कम करने के लिए गोभी के पत्ते बहुत फायदेमंद होते हैं। गोभी के पत्तों को कच्चे सलाद में उबालकर या कच्चा खाने से वजन कम होता है।