समय पर पीरियड न आए, तो परेशान न हों, ये काम करें

    Loading

    -सीमा कुमारी 

    महिलाओं में पीरियड का होना एक प्राकृतिक प्रक्रिया है। आमतौर पर यह 21 से 35 दिनों के बीच की अवधि मानी जाती है। लेकिन, कई महिलाओं के साथ ऐसा होता है कि पीरियड की डेट आने के बाद भी ठीक से फ्लो नहीं हो पाता। यानी, पीरियड ठीक से नहीं होता। ऐसे में लगातार दर्द होता रहता है। कभी-कभी पीरियड के दिनों में बहुत ही दर्दनाक मरोड़ आती हैं। ऐसे में दवा लेने की जगह आपको घरेलू उपाय और अपने खान-पान का विशेष ध्यान देना चाहिए। आइए जानें किन-किन चीजों का सेवन करना चाहिए, ताकि पीरियड के दौरान आने वाली समस्याओं से निजात मिल सके:

    • हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, आपकी नियमित डेट से 15 दिन पहले से दिन में 3 बार अनार का जूस (pomegranates. juice) पीना शुरू कर दें। इससे आपके पीरियड्स जल्दी आ जाएंगे।
    • कच्चे पपीते (raw papaya) का सेवन करना भी सेहत के लिए फायदेमंद होता है। खासकर, पीरियड्स को लेकर। कच्चे पपीते का सेवन सबसे आसान और सुलभ घरेलू उपाय है।  जिसकी मदद से पीरियड्स जल्दी आते हैं। पपीता में ऐसा तत्व होता है जो यूटरस में कसाव पैदा करता है। कसाव के कारण पीरियड्स जल्दी आ जाते हैं। कच्चे पपीते का जूस बनाकर पिएं या अपने मासिक चक्र के बीच में रोज पपीता खाएं।इसके नियमित सेवन से पीरियड्स से जुडी समस्याओं से निजात मिल सकती है।
    • एक्सपर्ट्स के अनुसार, नींबू, संतरा, किवी, आंवला जैसे फल जिनमें विटामिन-सी की प्रचुर मात्रा पाई जाती है, उनका सेवन करें। इससे प्रोजेस्टेरॉन लेवेल में बढ़ोतरी होती है, जो पीरियड इंड्यूस करने वाला हॉर्मोन होता है।
    • तिल (Til) को अपनी नियमित डेट से 15 दिन पहले इस्तेमाल में लाएं। इसकी तासीर बहुत गर्म होती है। तिल के दानों को दिन में 2-3 बार शहद के साथ लीजिए।तिल का ज्यादा इस्तेमाल नुक्सानदायक हो सकता है। इसलिए उचित मात्रा में ही इस्तेमाल करें।
    • अजवायन (Thyme) का सेवन भी अच्छा माना जाता है। इसके लिए 150 ml पानी में 6 ग्राम अजवायन को उबाल लें और दिन में 3 बार इसे पीएं। इसके अलावा 2 बार अजवायन की चाय पीएं। ये उपाय भी बेहद कारगर नुस्खा है। इसके अलावा, जीरा (Cumin seeds) का इस्तेमाल भी आप कर सकते हैं। क्योंकि, इसकी भी तासीर गर्म होती है। इसका भी अजवायन जैसा असर होता है।
    • इन घरेलू उपाय की मदद से आप अपनी अनियमित और तकलीफदेह पीरियड से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पा सकती हैं।