अगर आपमें है आयरन की कमी, तो रोज़ाना इन चीज़ों का करें सेवन

    Loading

    आज का समय ऐसा है कि हर कोई किसी न किसी चीज़ की वजह से परेशान है। फिर चाहे वह बीमारियां (Diseases) हो या फिर किसी तरह की समस्या। वैसे तो कोरोना महामारी (Corona Virus) के दौरान लोगों को विभिन्न तरह की बीमारियां सता रही है। जिससे लड़ने के लिए हमारे शरीर को सबसे ज़्यादा आयरन (Iron) की ज़रूरत होती है। इसकी कमी की वजह से हीमोग्लोबिन (Hemoglobin) कम हो जाता है और लोग एनीमिया (Anemia) जैसी बीमारी का शिकार हो जाते हैं। इसके अलावा हीमोग्लोबिन कम होने से किडनी (Kidney) पर भी काफी असर पड़ता है। ऐसे में चलिए आज आपको बताते हैं किन चीज़ों का सेवन करने से आपके शरीर को भरपूर मात्रा में आयरन मिल सकता है… 

    तुलसी

    तुलसी का धार्मिक महत्व बहुत अधिक है। ऐसे में यह पौधा बड़ी आसानी से सबके घर मिल ही जाता है। तुलसी औषधीय गुणों से भरपूर होती है। इससे कई तरह की मेडिसिन भी बनाई जाती है। तुलसी की पत्तियों का नियमित सेवन करने से शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी नहीं होती है और आयरन की मात्रा भी संतुलित रहती है।

    चुकंदर

    चुकंदर खून बढ़ाने का सबसे अच्छा सोर्स माना जाता है। इसका नियमित रूप से सेवन करने से हीमोग्लोबिन बढ़ता है। इसके साथ ही अगर आप चुकंदर की पत्तियों को भी खा सकते हैं, जिससे शरीर में आयरन की मात्रा बराबर रहती है। चुकंदर की पत्तियों में चुकंदर मुकाबले तीन गुना ज़्यादा आयरन होता है।

    नींबू

    नींबू लगभग हर घर में मिल ही जाता है। इसमें विटामिन सी की मात्रा बहुत ज़्यादा होती है। इसके सेवन से बॉडी में हीमोग्लोबिन भी बढ़ता है और आयरन की कमी भी नहीं होती है।

    बादाम

    शायद ही आपको पता होगा कि 10 ग्राम ड्राई रोस्टेड बादाम में 0।5 मिलीग्राम आयरन होता है। इन सबके अलावा बादाम में कैल्शियम, मैग्नीशियम भी होता है। इसका सेवन करने से आपको तंदुरुस्त भी रहते हैं और आयरन की मात्रा भी संतुलित रहती है। 

    तिल

    तिल लगभग हर घर में मौजूद रहता है। इसका सेवन करने से शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी नहीं होती है, साथ ही एनीमिया की बीमारी भी ठीक होती है।

    अंकुरित आहार

    बहुत से लोगों की यह आदत होती है कि वह सुबह उठकर अंकुरित अनाज खाना पसंद करते हैं, जो सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है। अंकुरित आहार में मूंग, चना, मोठ और गेहूं इत्यादि होते हैं। जिसमें आप नींबू का रस मिलाकर खा सकते हैं। इससे शरीर में हीमोग्लोबिन लेवल बढ़ता है और आप सेहतमंद रहते हैं।

    अनार

    अनार में मैग्नीशियम, कैल्शियम, विटामिन सी और आयरन मौजूद रहता है। इसलिए इसका नियमित रूप से सेवन करना बहुत फायदेमंद होता है। वहीं अगर आप एक गिलास गुनगुने दूध में दो चम्मच अनार पाउडर डालकर पीते हैं तो इससे हीमोग्लोबिन बढ़ता है। 

    गुड़ और मूंगफली

    रोजाना गुड़ और मूंगफली के दाने मिलाकर खाने से खून की कमी नहीं होती है। इसे इसे चबा-चबा कर सेवन करने से हीमोग्लोबिन लेवल बढ़ता है। 

    पालक

    हीमोग्लोबिन का सबसे अच्छा स्त्रोत पालक को माना जाता है। इससे हीमोग्लोबिन की कमी पूरी की जा सकती है। पालक का सेवन स्वास्थ के लिए बहुत अच्छा होता है। पालक में आयरन की मात्रा काफी ज़्यादा होती है।

    केला

    केला सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसका सेवन करने से बहुत सी बीमारियां दूर रहती है। ऐसे में शहद या आंवले के रस के साथ केले का सेवन करने से हीमोग्लोबिन लेवन बढ़ता है।