स्वस्थ रहने के लिए अपनी दिनचर्या में शामिल कर लें ये 7 बातें

    Loading

    -सीमा कुमारी

    अच्छी सेहत सिर्फ आपको बीमारियों से ही दूर नहीं रखती, बल्कि यह आपके व्यक्तित्व में भी निखार लाती हैं। क्योंकि, स्वस्थ रहने के लिए अच्छी डाइट के साथ आदतों का होना भी बहुत जरूरी है। आयुर्वेद की मानें, तो  डेली रूटीन में कुछ हेल्दी आदतें अपनाने से शरीर का बीमारियों से बचाव रहता है। 

    साथ ही दिनभर एनर्जेटिक और हल्का महसूस होता है। वहीं आयुर्वेद हमारे शरीर, मन और आत्मा के बीच संतुलन बनाए रखने का भी काम करता है। ऐसे में जरूरी है बेहतर स्वास्थ्य के लिए अच्छी आदतों को अपने दिनचर्या में शामिल करना। आइए जानें –

    • आयुर्वेद के मुताबिक, सुबह सूर्योदय से कम से कम एक घंटा पहले जल्दी उठ जाना चाहिए। क्योंकि, यह एक अच्छी आदत है और स्वस्थ जीवन जीने में मदद करती है। हमारे बुजुर्गे हमेशा ब्रह्म मुहूर्त में जागने की सलाह देते थे। ब्रह्म मुहूर्त एक शुभ अवधि है, जो सूर्योदय से 1 घंटे 36 मिनट पहले शुरू होती है और इसके 48 मिनट पहले समाप्त होती है।
    • एक्सपर्ट्स के अनुसार, शरीर को सुस्त व दुस्त रखने के लिए योग व एक्सरसाइज करना अच्छा माना जाता है।क्योंकि, इससे इम्यूनिटी बूस्ट होती है और पाचन तंत्र में भी सुधार होता है। ऐसे में दिनभर तरोताजा रहने में मदद मिलती है। आयुर्वेद के अनुसार, योग करने से तन और मन दोनों स्वस्थ रहता है।
    • आयुर्वेद के अनुसार, रोजाना एक्सरसाइज के करीब 30 मिनट बाद नहाना चाहिए। इससे शरीर पर जमा बैक्टीरिया, पसीना साफ हो जाता है। ऐसे में बीमारियों की चपेट में आने का खतरा कम रहता है। साथ ही दिनभर फ्रेश व एनर्जेटिक महसूस होता है।
    • रसोई में मिलने वाले मसाले पोषक तत्व, एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर होते हैं। इसे भोजन में मिलाकर सेवन करने से इम्यूनिटी और पाचन-तंत्र तेज होता है। दिल स्वस्थ रहने के साथ सूजन से लड़ने में मदद मिलती है। ऐसे में अपने भोजन में धनिया, दालचीनी, जीरा, अदरक, हल्दी, अजवाइन आदि मसाले शामिल करें।
    • सुबह उठने के बाद दांतों की सफाई करें। इससे मुंह की दुर्गंध दूर होने के साथ स्वस्थ रहने में मदद मिलती है। आयुर्वेद अनुसार, दांतों की सफाई के लिए नीम, लौंग आदि आयुर्वेदिक चीजों से तैयार पेस्ट का इस्तेमाल करना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है।
    • एक्सपर्ट्स के मुताबिक, पर्याप्त नींद लेने से बॉडी रिलैक्स होती है। साथ ही रात को सोने के दौरान शरीर की अंदर से मरम्मत होती है। ऐसे में बीमारियों से बचाव रहता है। साथ ही दिनभर की थकान, कमजोरी दूर अगली सुबह शरीर तरोताजा रहता है। इसके लिए रोजाना 7-8 घंटे की नींद लें।

    इन सामान्य आदतों को अपनाकर आप सदैव सेहतमंद रह सकते हैं।