इन चीज़ों का सेवन कर रखें अपने लिवर को स्वस्थ

Loading

हमारे शरीर का हर अंग बेहद महत्वपूर्ण होता है। वैसे ही लिवर भी बेहद महत्वपूर्ण अंग होता है। जिसका ख्याल रखना बेहद ज़रूरी होता है। अगर इसमें किसी भी चीज़ की कमी हो जाती है, तो हमारे शरीर के बाकी अंगों पर भी नुकसान होना शुरू हो जाता है। इसलिए सबसे महत्वपूर्ण है कि आप अपने लिवर को हेल्दी रखें। लिवर रक्त को ज़रुरत के मुताबिक दूसरे अंगों में पहुंचाने का काम करता है। लिवर पोषक तत्वों को अपने पास रखता है, जैसे आयरन, कुछ विटामिन और मिनरल और विषैले पदार्थ को बाहर निकलता है। तो आइए आज जानते हैं किन चीज़ों का सेवन कर रखें लिवर को स्वस्थ…  

चुकंदर: (Beetroot)-
चुकंदर सेहत के लिए बेहद फायदेमंद।  इसे अयरन का अच्छा स्त्रोत माना जाता है। विटामिन सी से भरपूर चुकंदर पित्त और एंजाइम को ठीक रखता है। इसमें बीटाकैरोटीन और फ्लेवोनाइड्स होता है। इसलिए चुकंदर का सेवन करना अच्छा होता है। यह आपके लिवर को स्ट्रांग बनता है। इसे अपने रोज़ के आहार में शामिल करना चाहिए। 

गाजर: (Carrot)-
गाजर भी हेल्थ के लिए काफी अच्छा होता है। इसमें विटामीन, बीटाकैरोटीन और फ्लेवोनाइड्स के साथ-साथ ग्लूटाथियोन नामक प्रोटीन होता है, जो आपके लिवर को बीमारियों से बचाने का काम करता है। गाजर को आप सलाद और सब्ज़ी के साथ खा सकते हैं।

ब्रॉकली: (Broccoli)-
ब्रॉकली को आप अपने सालद या इसकी सब्ज़ी बनाकर खा सकते हैं। फैटी लिवर की समस्या से निपटने में ब्रॉकली बेहद फायदेमंद है, जिससे आपका लिवर सही तरीके से काम करता है।

हल्दी: (Turmeric)-
हल्दी का इस्तेमाल करना सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है। यह नेचुरल तरीके से खराब चीज़ों को शरीर से बाहर करती है और यह लिवर में होने वाले नुकसान को कम करती है। साथ ही वसा, पित्त रस का उत्पादन बढ़ा देती है और लिवर को स्वस्थ रखने का काम करती है।