khichdi
प्रतीकात्मक तस्वीर

    Loading

    -सीमा कुमारी 

    लोग खिचड़ी का नाम सुनते ही मुंह बना लेते हैं, लेकिन,बहुत से लोग खिचड़ी का सेवन बीमार होने पर करते है। अगर आप इसके फायदे जान लेंगे तो आज से ही इसे खाना शुरू कर देंगे। आइए जानें खिचड़ी खाने से क्या फायदे होते हैं। 

    • डाइट एक्सपर्ट्स के मुताबिक, खिचड़ी पौष्टिक तत्वों से भरपूर होता है।ऐसे में इसका सेवन करना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। तबीयत खराब होने पर या फिर कुछ हल्का खाना हो तो खिचड़ी सबसे आसान ऑप्शन होता है। ये जल्दी डाइजेस्ट भी हो जाता है साथ ही कई पौष्टिक तत्वों से भरपूर होता है।ऐसे में इसका सेवन करना सेहत के लिए अच्छा माना जाता है।
    • खिचड़ी एक ऐसा व्यंजन है जिसे बनाने में कम तेल का इस्तेमाल होता है। जिस वजह से ये आसानी से पच जाती है। यहां तक की बीमारी के बाद शरीर को मजबूती देने के लिए डॉक्टर इसे खाने की सलाह देते हैं।
    • आयुर्वेद में खिचड़ी को बुनियादी खाना कहा जाता है। इसमें शरीर के तीनों दोष- वात, पित और कफ को बैलेंस करने की क्षमता होती है। इसी वजह से इसे त्रिदोषित खाना कहा जाता है।
    • एक्सपर्ट्स बताते है कि, बच्चों के लिए खिचड़ी आसान, सरल और आदर्श भोजन है।  पालक खिचड़ी और मूंग दाल की खिचड़ी की रेसिपी बनाना बहुत आसान है. ये आपके बच्चे के विकास और वृद्धि के लिए संतुलित भोजन  है। छह महीने के बच्चे को भी खिचड़ी अवश्य खिलाना चाहिए।
    • फिट रहने के लिए आपको सप्ताह में एक बार खिचड़ी जरूर खाना चाहिए।   खासकर,  अगर पेट की चर्बी आपकी कमर के आसपास जमा हो रही है. खिचड़ी वजन कम करने में आपकी मदद करेगी. उसके अलावा, खिचड़ी खाने के कई दूसरे स्वास्थ्य फायदे भी मिलेंगे। ऐसे में इसका सेवन करना सेहत के लिए अच्छा माना जाता है।
    • खिचड़ी में सब्जियां मिलाए जाने से विटामिंस और मिनरल्स भी पूर्ण मात्रा में मिल जाते हैं और यह एक संपूर्ण आहार बन जाती है। इसमें जीरे का तड़का और घी मिलाने से इसका स्वाद और स्वास्थ्य से संबंधित लाभ और भी बढ़ जाते हैं। अगर मूंग की दाल की खिचड़ी खाई जाए तो आपको उसमें कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन के अलावा अच्छी खासी मात्रा में फाइबर, विटामिन सी, कैल्शियम, मैगनीशियम, फॉस्फोरस और पोटैशियम आदि पोषक तत्व मिलेंगे।