जानिए अखरोट के तेल से क्या लाभ मिलता है?

Loading

-सीमा कुमारी

आपने अखरोट (Walnut) जरूर खाया होगा, आपको बता दें कि अखरोट का फल एक प्रकार का सूखा मेवा है| जो खाने के लिये उपयोग किया जाता है| अखरोट का बाहर का आवरण एकदम कठोर (Hard) होता है और अंदर मानव मस्तिष्क (Brain) के जैसे आकार वाली गिरी होती है| लगभग आधी मुट्ठी अखरोट में 392 कैलोरी (Calories) ऊर्जा (Energy) होती हैं, 9 ग्राम प्रोटीन (Proteine) होता है, 39 ग्राम वसा (Fat) होती है और 8 ग्राम कार्बोहाइड्रेट (Carbohydrate) होता है| इसमें विटामिन ई और बी6 (Vitamine E and B6), कैल्शियम (Calcium) और मिनेरल (Minirals) भी पर्याप्त मात्रा में होते हैं| क्या आपको पता है कि अखरोट कि तेल (Walnut Oil) भी बनता बनता है? तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि अखरोट के तेल से हमें क्या फ़ायदा मिलता है?

यह हैं अखरोट के तेल से मिलने वाले फ़ायदे:-

  • यदि आप भी आंखों के नीचे होने वाले काला घेरे यानि डार्क सर्कल से परेशान हैं तो अखरोट का तेल आपके लिए बहुत फायदेमंद होगा| रोजना आंखों के नीचे अखरोट का तेल लगाने से डार्क सर्कल के साथ ही आंखों की सूजन भी दूर होती है|
  • आपको अपनी डाईट में अखरोट के तेल का इस्तेमाल करना चाहिए| अखरोट के तेल में कोलेस्‍ट्रॉल की मात्रा ज्‍यादा नहीं होता है इसलिये इसके सेवन से हृदय सम्‍बधी बीमारियां नहीं होती है|
  • अखरोट में फाइबर अधिक मात्रा में पाई जाती है, जो हमारे पाचन तंत्र को मजबूत बनता है| अखरोट के तेल से अस्थमा जैसे बीमारी ठीक हो जाते है|
  • यदि आप झुर्रियां से परेशान है तो नियमित रूप से अखरोट का तेल लगाने से झुर्रियां और फाइन लाइन्स की समस्या दूर होती है| साथ ही इसके इस्तेमाल से पिंपल्स की समस्या भी कम हो जाती है|
  • डाइबिटीज के रोगियों के लिए अखरोट एक अचूक दवा है और उनके लिए भी जो टाइप 2 डाइबिटीज से बचना चाहते हैं| इसमें मौजूद मोनो पॉली असंतृप्त वसा इंसुलिन संवेदनशीलता के लिए बेहतर है|