Pic Credit: Google
Pic Credit: Google

    Loading

    -सीमा कुमारी

    एक स्वस्थ शरीर के लिए पानी पीना बहुत जरूरी है। उचित मात्रा में पानी पीने से हम कई बीमारियों से बच सकते हैं। प्रतिदिन कम से कम आठ ग्लास पानी पीना बहुत जरूरी है। अगर आप अपने-आप को फिट रखना चाहते हैं, तो पानी ज्यादा से ज्यादा पीएं। लेकिन एक लिमिट तक। आवश्यकता से अधिक पानी पीना स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है। अगर सुबह उठते ही खाली पेट पानी पीते हैं, तो इससे कई स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं। चलिए जानें खाली पेट पानी पीने से क्या-क्या फायदे हो सकते हैं…

    • ऐसा कहा जाता है कि सुबह खाली पेट पानी पीने से कब्ज की समस्या दूर होती है। अगर आप इस समस्या से परेशान हैं तो रोजाना सुबह खाली पेट 2 से 3 ग्लास पानी जरूर पीएं।
    • सुबह उठकर पानी पीने से शरीर में मौजूद विषैले पदार्थ निकल जाते हैं। जिससे खून साफ हो जाता है। खून साफ हो जाने से चेहरे पर चमक आती है।
    • माना जाता है कि सुबह खाली पेट पानी पीने से मेटाबॅालिज्म मजबूत होता है, जो वजन को नियंत्रण में रखने में सहायक होता है।
    • डॉक्टरों का मानना है कि सुबह खाली पेट पानी पीने से किडनी से संबंधित समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। खासकर, किडनी के मरीजों को रोजाना सुबह खाली पेट पानी अवश्य पीना चाहिए।
    • सुबह खाली पेट पानी पीने से शरीर में नई कोशिकाएं बनती हैं। मांसपेशियों के दर्द को दूर करने के लिए रोजाना खाली पेट पानी पीना अच्छा माना जाता है।
    • पानी पीने से शरीर की इन्फेक्शन से लड़ने की क्षमता मजबूत हो जाती है।
    • कहा जाता है कि सुबह उठकर खाली पेट पानी पीने से गले, मासिक धर्म, आंख, पेशाब आदि से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।

     खाली पेट पानी पीने से इतने फायदे हैं तो क्यों न पीया जाए पानी।