File Photo
File Photo

Loading

-सीमा कुमारी

सेब खाना सेहत के लिए अत्यंत फ़ायदेमंद है, क्योंकि सेब में कुछ ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो शरीर में नई कोशिकाओं का निर्माण करते हैं। रोज एक सेब खाने से कैंसर, हाइपरटेंशन, मधुमेह और दिल से जुड़ी बीमारियों के होने का खतरा कम हो जाता है, लेकिन कई लोग इन बातों पर यकीन नहीं करते। दरअसल, हर रोज सुबह एक सेब खाना हमें बीमार होने से बचाने में काफी मदद करता है। सेब में पर्याप्त मात्रा में एटीऑक्सीडेंट समेत कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो बीमारियों से लड़ने में कारगर माने जाते हैं। तो चलिए जानते हैं सेब खाने से  क्या-क्या फायदे मिल सकते हैं।

  • सेब में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स हड्डियों को मजबूत करने के साथ ही हड्डी को टूटने से भी बचाने में मदद करते हैं। सेब के बाहरी हिस्से में फेवोनोइड फ्लोरिजिन पाया जाता है, जो हड्डियों से जुड़ी समस्या को रोकने में मदद कर सकता है।
  • सेब खाने से हमारे दांत मजबूत और बीमारियों से दूर रहते हैं और इससे हमारे दांतों का पीलापन भी दूर होता है। इसमें पाए जाने वाले खनिज और विटामिन हमारे दांतो को बीमारियों से दूर रखने में मदद करते हैं।
  • सेब के नियमित सेवन से कब्ज की समस्या नहीं होती है। इसलिए कब्ज की समस्या से परेशान व्यक्ति को हर रोज एक सेब खानी की सलाह दी जाती है।
  • वजन को नियंत्रित करने के लिए भी सेब का नियमित इस्तेमाल फायदेमंद होता है।
  • सेब के नियमित सेवन से मधुमेह होने का खतरा कम हो जाता है।
  • सेब हमारे हृदय को स्वस्थ रखने में काफी मदद करता है। सेब में कई प्रकार के फायटोन्यूट्रियन्ट्स समाविष्ट हैं, जो हृदय प्रणाली की रक्षा करने में अत्यंत सक्षम हैं। ये हृदय पर ऑक्सीडेशन से होने वाली क्षति पर रोक लगाकर हृदय रोगों को बढ़ने से पहले ही रोक देता है।