Litchi

    Loading

    – सीमा कुमारी

    गर्मियों का फल ‘लीची’ सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह कहिए, लीची पौष्टिक तत्वों का भंडार है। वहीं, यह खाने में भी बहुत टेस्टी होती है। इसमें विटामिन ए, बी, सी, कैल्शियम, फाइबर, आयरन, पोटेशियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस व एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुण होते हैं। जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।

    हालांकि, इसका सेवन करते वक्त इस बात का ध्यान जरूर रखें कि आप इसके फायदे जानकर इसका ज्यादा सेवन न करें। अधिक मात्रा में इसका सेवन नुकसानदेह भी हो सकता है।

    एक्सपर्ट्स के अनुसार,  ‘लीची’ में पोटेशियम व सोडियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। ऐसे में इसके सेवन से ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है। इसलिए ब्लड प्रेशर के मरीजों को लीची का सेवन जरूर करना चाहिए।

    ऐसा कहा जाता है कि लीची के सेवन से पेट संबंधित प्रोब्लेम्स दूर होती है। इसके अलावा, यह आपके इम्यूनिटी सिस्टम को भी मजबूत रखने के साथ कब्ज से भी छुटकारा दिला सकती है। लीची वजन कंट्रोल करने में भी मददगार है। जो लोग वजन कम करने के लिए प्रयास कर रहे हैं, वह अपनी डाइट में जरूर इसे शामिल करें। इसका सेवन सुबह के समय करना चाहिए।

    जानकारों का मानना है कि लीची में पाए जाने वाले पोषक तत्व आंखों के लिए बेहद फायदेमंद  होते हैं। ऐसे में इसके सेवन से आंखों की रोशनी बढ़ने में मदद मिलती है। लीची से आंखों का धुंधलापन और मोतियाबिंद की परेशानी से बचाव हो सकता है। लीची में फाइबर अधिक होता है। इसके सेवन से पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है। साथ ही गर्मियों में उल्टी और दस्त जैसी समस्याओं से बचाव रहता है।

    रिसर्च के मुताबिक, ‘लीची’ का सेवन कैंसर कोशिकाओं को बढ़ने से रोकने में सहायक है। एक शोध में यह साबित हुआ है कि लीची में कैंसर कोशिकाओं से लड़ने के गुण होते हैं। इन सामान्य बातों को जान कर ही ‘लीची’ का सेवन करें। इसके अलावा लीची का ज्यादा सेवन न करें। अधिक मात्रा में इसका सेवन नुकसानदेह भी  हो सकता है।