इन चीज़ों से बनाएं अपने शरीर की नसों को स्वस्थ

Loading

सुखी जीवन के लिए सबसे मुख्य है कि आप स्वस्थ रहें। हमारे शरीर के विभिन्न अंगों के लिए अलग-अलग तरह के व्यायाम होते हैं जिससे हम उन्हें स्वस्थ रख पाते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि स्वस्थ रहने के लिए हमें अपने शरीर की नसों (Nerves of the Body) को भी स्वस्थ रखने की ज़रूरत है। नसें शरीर के अंगों से रक्त लेती हैं और उसे हृदय (Heart) में पहुंचाती हैं, वहीं धमनियां हृदय से रक्त लेकर अंगों तक पहुंचाती हैं। तो आइए जानते हैं कि नसों को किस तरह से स्वस्थ रख सकते हैं…

विटामिन सी और विटामिन ई का सेवन-
नसों को स्वस्थ रखने के लिए अपने आहार में विटामिन सी जैसे ब्रोकोली, स्ट्रॉबेरीज, गोभी, अनानास, संतरे आदि शामिल करें। इसके अलावा विटामिन ई को भी अपने आहार में शामिल करें, जैसे सूखे मेवे, एवोकाडो, जैतून का तेल, कद्दू, आम, मछली आदि। इन चीज़ों का सेवन कर आप अपने नसों को स्वस्थ रख सकते हैं औरखुद भी स्वस्थ रह सकते हैं। 

बहुत सारा फाइबर खाएं-
फाइबर पाचन क्रिया को सही ढंग से काम करने में मदद करता है। ऐसे में नसों को स्वस्थ रखने के लिए फाइबर युक्त आहार का सेवन करना बेहद ज़रूरी होता है। जैसे ओटमील, ब्राउन राइस, पत्तेदार सब्ज़ियां, ब्रोकली, एवोकाडो, चियास, दालें आदि। 

हाइड्रेटेड रहना-
नसों के स्वस्थ रहने के लिए पानी ज़रूरी पिएं। जितना अधिक आप हाइड्रेटेड होते हैं, रक्त उतना ही पतला होता है, जिसका मतलब है कि यह अधिक आसानी से बहता है। 

वजन न बढ़ाएं-
स्वस्थ रहने के लिए ध्यान रखें कि आपका वज़न न बढ़े। अपने आहार में ऐसी चीज़ों को शामिल करें जिससे आप सामान्य रहें, साथ ही यह आपको पूरी ऊर्जा भी प्रदान करे। वजन बढ़ जाने से नसों पर दबाव पड़ता है, जिससे आप अस्वस्थ भी हो सकते हैं।