सर्दियों में अवश्य करें भुने चने का सेवन, ये हैं फायदे

Loading

-सीमा कुमारी

सर्दियों के मौसम (Winter Season) में लोगों को चटपटा, सौंधी, भुनी हुई चीजें खाना ज्यादा पसंद (Like) होता है |अगर बात हो भुनी हुई मूंगफली (Roasted Peanut) और भुने चने (Roasted chickpeas) खाने कि तो लोग पहले हाथ बढ़ाते हैं, बढ़ाये भी क्यों न ? सेहत (Health) से भरपूर होने के कारण लोग इसे ज्यादा खाना पसंद करते हैं| आज हम बात करते हैं भुने चने खाने से मिलने वाले फायदे (Benefit) के बारे में –

  • भुने चने में आयरन होने से खून की मात्रा बढ़ने में मदद मिलती है। ऐसे में एनिमिया के मरीजों को इसे अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए।
  • भुने चनों का सेवन करना काफी फायदेमंद होता है। इससे कब्ज की परेशानी कम होने के साथ पाचन तंत्र में सुधार आता है। ऐसे में पेट से जुड़ी अन्य समस्याओं से भी राहत मिलती है।
  • भुने हुए चनों के सेवन से पेशाब से जुड़ी बीमारियों से छुटकारा मिलता है| जिनको भी बार-बार पेशाब आने की समस्या हो उन्हें रोजाना गुड़ के साथ चने का सेवन जरूर करना चाहिए| इससे कुछ ही दिन में आराम मिलने लगेगा|
  • भुने चने को शहद के साथ खाने से नंपुसकता दूर होती है और पुरुषत्व में वृद्धि होती है| भुने चने खाने से कुष्ठ रोग की समस्या भी दूर होती है|
  • डायबिटीज़ रोगियों के प्रतिदिन भुना हुआ चना खाने से ब्लड शुगर का लेवल कम होता है| इसके अलावा भुने हुए चने को रात में सोते समय चबाकर गर्म दूध पीने से सांस नली के अनेक रोग दूर हो जाते हैं|
  • भुने चनों में  प्रोटीन, नमी, कैल्शियम, आयरन,  विटामिन, फाइबर आदि पोषक तत्व होते हैं। ऐसे में रोजाना 2 मुट्ठी भुने चने खाने से सुस्ती दूर होती है और शरीर को एनर्जी मिलती है। साथ ही थकान व कमजोरी से छुटकारा मिलने के साथ दिनभर एनर्जेटिक महसूस होता है। साथ ही इससे शरीर में गर्माहट का अहसास होता है।