सर्दियों में अवश्य खाएं मटर, जानें इसके लाभ

Loading

-सीमा कुमारी

सर्दियों में कई तरह की सब्ज़ियां बाजारों में बिकती हैं। जैसे गोभी, मटर ,पालक आदि लेकिन ज्यादातर लोग मटर खाना अधिक पसंद करते है। क्योंकि मटर से कई तरह की व्यंजन बनाई जाती है .इसलिए सर्द मौसम में फ्रेश मटर खाने का अलग ही मज़ा होता है। मटर खाने में जितनी स्वादिष्ट लगती है, उतनी ही सेहत के लिए फायदेमंद भी है।मटर में विटामिन A, B-1, B-6, C और K पाया जाता है, इसलिए इसे विटामिन का पावर हाउस भी कहा जाता है। मटर में  फाइबर, प्रोटीन, मैंगनीज, आयरन और फोलेट भरपूर मात्रा में पाई जाती है। यह स्किन और बालों दोनों के लिए फायदेमंद है। चलिए आज बात करते है मटर से होने वाले फायदे के बारे में…

  • मटर में प्रचूर मात्रा में विटामिन K पाया जाता है, जो शरीर की हड्डियों को मजबूत करता है। साथ ही हड्डियों में होने वाले ऑस्टियोपोरोसिस के खतरे को भी कम करता है।
  • मटर में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं जो शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाती है। जिससे बीमारियों से लड़ने में मदद मिलती है।
  • मटर का सेवन करने से शरीर में और रक्त में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करता है। इसलिए इसके सेवन से दिल की बीमारियों का खतरा भी कम होता है। प्रतिदिन हरी मटर का सेवन करना आपके दिल को स्वस्थ रखने में सहायक होता है।
  • गर्भवती महिलाओं के लिए हरी मटर काफी फायदेमंद है। यह गर्भवती महिला के साथ-साथ भ्रूण को भी पर्याप्त पोषण देती। इसके अलावा सामान्य महिलाओं में  माहवारी की समस्याओं से छुटकारा दिलाने में मटर सहायक होती है। 
  • अगर आप चेहरे पर झाइयों से परेशान हैं, तो मटर के पेस्ट को चेहरे पर लगाकर आधे घंटे के बाद धो लें।प्रतिदिन इस प्रयोग को करें।
  • हरी मटर का नियमित सेवन करने से स्मरण शक्ति बढ़ती है। 
  • शरीर के किसी भी स्थान पर जल जाने की स्थि‍ति में मटर के दानों का महीन लेप लगाने से आराम होता है। यह जले हुए स्थान पर ठंडक प्रदान करने के साथ घाव को बढ़ने नहीं देगा।