लहसुन के पानी का सेवन कर कम करें बेली फैट

Loading

आज के दौर में बहुत से लोगों की सबसे बड़ी समस्या उनका वज़न है। चाहे वज़न कम हो या ज़्यादा दोनों ही सेहत के लिए हानिकारक होते हैं। लेकिन ज़्यादा लोगों की शिकायत उनके वज़न बढ़ने को लेकर होती है। ऐसे में पेट की चर्बी (Belly Fat) हो या कमर की चर्बी (Waist Fat) दोनों को कम करने के लिए आप लहसुन के पानी (Garlic Water) का उपयोग कर सकते हैं। 

लहसुन के पानी के कई फायदे हैं। यह वज़न काम करने के साथ-साथ आपको सेहत से जुड़ी कई समस्याओं से भी दूर रखता है। वजन घटाने वाला लहसुन का पानी इम्यून सिस्टम को भी बूस्ट करता है। सुबह खाली पेट लहसुन पानी का सेवन करने से वजन बहुत तेजी से घट सकता है। 

कैसे करें इसका सेवन ?

  • आपको सबसे पहले एक गिलास पानी में 2-3 कच्चे लहसुन की कलियां डालकर रातभर के लिए रखना होगा। फिर सुबह उठकर खली पेट आप इस एक गिलास पानी का आधा पानी पि लें और बाकि आधा गिलास पानी आप दिन में पिएं।
  • आप चाहें तो शहद में लहसुन की कुछ कलियां मिलाकर एक घंटे के लिए रख दें। फिर इनका सेवन करें, ऐसा करने से इसका स्वाद भी बेहतर होता है और वज़न भी घटने लगता है।   
  • आप नींबू के रास के साथ भी लहसुन का सेवन कर सकते हैं। इसके लिए आपको एक गिलास गुनगुने पानी में नींबू का रस और कद्दूकस किये हुए लहसुन को मिलाना होगा। फिर खाली पेट इसका सेवन करें। यह कम समय में बेली फैट घटाने में आपकी मदद करेगा।