जानें करौंदे खाने के जबरदस्त फायदे

    Loading

    – सीमा कुमारी

    आमतौर पर भारत के हिमालय के क्षेत्रों में पाया जाने वाला फल ‘करौंदा’ खाने में बहुत ही स्वादिष्ट और फायदेमंद होता है। यह फल आकार में बहुत छोटा और देखने में गहरे गुलाबी रंग का होता है और खाने में थोड़ा खट्टा लगता है। उच्च पोषक तत्वों और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होने के कारण इस फल को ‘सूपरफूड’ भी कहा जाता है। चूंकि इसकी तासीर गर्म होती है, इसलिए कहा जाता है कि सर्दियों में इसका सेवन करना अच्छा रहता है। कई जगहों पर तो इसकी सब्जी बनाकर भी खाई जाती है।

    आइए जानें करौंदे से होने वाले फायदों के बारे में-

    * करौंदे खाना दांत और मसूड़ों के लिए बहुत फायदेमंद होता है, इसके सेवन से दांत मजबूत होते हैं और मसूड़े भी स्वस्थ रहते हैं। इसके अलावा, इसके इस्तेमाल से सांस की दुर्गंध और पायरिया जैसी बीमारी से भी छुटकारा मिलता है।

    * रिसर्च के मुताबिक, करौंदा फाइबर से भरपूर होता है। इसके सेवन से लंबे समय तक भूख नहीं लगती है। इसका रस वजन घटाने में लाभकारी होता है। इसलिए अगर आप अपना वजन घटाने की सोच रहे हैं तो ऐसे में करौंदा का जूस जरूर पीएं। 

    * करौंदे में प्रोंथोसाइनिडिन अधिक मात्रा में होता है। ये कैंसर की कोशिकाओं को बढ़ने से रोकता है, इसमें एंटी कैंसर गुण होते हैं। ये कैंसर की कोशिकाओं को बढ़ने से रोकते हैं।

    * दस्त से लेकर सर्दी और खांसी से लड़ने में यह फल काफी उपयोगी माना जाता है। इसके अलावा यह खून को साफ करता है और रक्तचाप को भी नियंत्रित करता है। आयरन से भरपूर होने के कारण यह एनीमिया के मरीजों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। 

    * एक्सपर्ट्स के मुताबिक, रोजाना एक गिलास करौंदे के जूस का सेवन करने से एचडीएल कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ता है। दरअसल, एचडीएल कोलेस्ट्रॉल की मात्रा का अधिक होना अच्छा संकेत होता है, क्योंकि इससे हृदय के स्वस्थ होने का पता चलता है। इन सामान्य घरेलू उपायों को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से जरूर  परामर्श  लें।