दांतों में लगे हों कीड़े, आजमाएं सिर्फ 1 नुस्खा, ताउम्र नहीं होंगे खराब

    Loading

    -सीमा कुमारी

    दांतों में कीड़ा लगना एक आम समस्या है। दांतों में कीड़े लगने का सबसे बड़ा कारण गलत खानपान है। दरअसल, जंक फूड (Junk Food) का अधिक सेवन, रात को ब्रश न करना जैसी बातें दांतों में बैक्टीरिया का संक्रमण बढ़ा देती है। अगर दांत में कीड़े लग जाए, तो किसी भी व्यक्ति के लिए कोई भी चीज खाना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में आपको डॉक्टर के पास जाना पड़ता है जिसका उपाय होता है या तो दांत निकाला जाए या फिर कीड़ा हटाने के बाद वहां पर फिलिंग की जाए। ऐसे में आप एक घरेलू नुस्खा अपनाकर इस समस्या से हमेशा के लिए निजात पा सकते हैं। आइए जानें कीड़े लगने के कारण और घरेलू उपचार के बारे में-

    दांतों में कीड़े लगने के कई कारण हैं:

    • सही तरीके से ब्रश ना करना
    • अधिक बैक्टीरिया का संक्रमण हो जाना
    • रात को सोने से पहले दांतों की सफाई न करना
    • पान मसाला, तंबाकू का सेवन।
    • जंक फूड का अधिक सेवन

    घरेलू नुस्खा:

    • लौंग का तेल रूई में भिगाकर कीड़े लगे दांतों के खोखले (Cavity) भाग में लगाने से दांत के कीड़े मर जाते हैं। यह बहुत ही कारगर नुस्खा है। जिसे आप आसानी से कर सकते हैं।
    • नीम की दातून करने से कैविटी, दांत दर्द, कीड़ा लगना, सेंसिटिविटी जैसी समस्याओं से छुटकारा मिलता है। नीम की दातून करने से दांत दर्द से राहत मिल सकती है। इसके अलावा, नारियल या जैतून तेल से कुल्ला करने से भी दांतों की समस्याओं से निजात मिल सकती है। बच्चों के दांतों में लगे कीड़े की समस्या दूर करने के लिए भी यह नुस्खा बहुत असरदार है। अगर बच्चा बहुत छोटा है तो आप अपने हाथों से उनके दांतों की मसाज कर सकते हैं।
    • फिटकरी, सेंधा नमक और नौसादर बराबर मात्रा में लेकर बारीक पाउडर बना लें। इसके बाद सुबह-शाम दांत और मसूड़ों पर मलें।  नियमित रूप से करने पर दांतों की समस्याओं से निजात मिल सकती है।
    • ब्रश करने के बाद 1 गिलास गुनगुने पानी में नमक मिलाकर कुल्ला करने से भी दांतों की समस्याओं से राहत मिल सकती है।
    • इन घरेलू नुस्खों को अपनाकर दांतों की समस्याओं से निजात पा सकते हैं।