इन घरेलू उपायों से दूर हो जाएगी खर्राटे की समस्या

    Loading

    सीमा कुमारी

    नई दिल्ली : कई लोगों को सोते समय खर्राटे (Snoring) लेने की समस्या होती है। ऐसे में अगर आपके पार्टनर के खर्राटे आपके नीद को तोड़ने की गुस्ताखी करते हैं तो गुस्सा आना तो लाजमी है। इतना ही नहीं कई बार पार्टनर के खर्राटे आपसी क्लेश की वजह भी बन जाते हैं। दरअसल, बहुत ज्यादा थकान या बंद नाक की वजह से खर्राटे आते हैं।ऐसे में घरेलू उपायों की मदद से इसे दूर किया जा सकता है। आइए जानें इन घरेलू उपायों के बारे में-

    •  हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, जैतून के तेल (Olive Oil) में मौजूद तत्व सांस लेने में आने वाली परेशानी को दूर करते हैं। रात को सोने से पहले शहद के साथ इसका सेवन बहुत फायदेमंद साबित होता है। अगर आप खर्राटे की समस्या से परेशान हैं, तो ऐसे में आप जैतून के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं।
    •  इलायची श्वसन तंत्र (respiratory system) को खोलने का काम करती है। इससे सांस लेने की प्रक्रिया सुगम होती है। सोने से पहले इलायची के कुछ दानों को गुनगुने पानी के साथ मिलाकर पीने से समस्या में राहत मिल सकती है।
    •  एक्सपर्ट्स के अनुसार, घी खर्राटों को रोकने के लिए कारगर उपायों में से एक माना गया है। ये सभी के किचन में मौजूद होता है। रात को सोने से पहले घी को गुनगुना कर लें और ड्रॉपर की सहायता से इसकी एक-दो बूंदों को नाक में डालें। ऐसा रोज करने से खर्राटे की समस्या से निजात मिल सकती है।
    •  रोज सोने से आधा घंटा पहले हल्दी वाला दूध पीकर सोने से खर्राटे की समस्या से राहत मिल सकती है। ऐसे में इसका इस्तेमाल खर्राटे की समस्या से परेशान व्यक्तियों को जरूर करना चाहिए।
    •  एक्सपर्ट्स बताते हैं कि, साइनस की समस्या में लहसुन का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद होता है। क्योंकि, लहसुन में हीलिंग-क्वालिटी होती है। ये ब्लॉकेज साफ करने के साथ ही श्वसन-तंत्र को भी बेहतर बनाती है। अच्छी और चैन की नींद के लिए लहसुन का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद है। ऐसे में इसका इस्तेमाल खर्राटे की समस्या से लोगों को अवश्य करना चाहिए।
    • सोने से पहले पानी में पुदीने के तेल की कुछ बूंदें डालकर गरारे करें। ऐसा करने से नाक के छिद्रों की सूजन कम होती है, और सांस लेने में आसानी होगी। आप चाहें तो नाक के पास पुदीने का तेल लगाकर सो भी सकते हैं। ऐसा करने से खर्राटे की समस्या से निजात मिल सकती है। और आप चैन की नींद सो सकते है।

    इन घरेलू नुस्खों को अपनाने से खर्राटे की समस्या से निजात तो मिलेगी। और आपका पार्टनर भी चैन की नींद सो सकता है।