गर्मियों में चीकू खाने के ये हैं 11 फायदे, जाने…

Loading

मई का अंतिम सप्ताह शुरू होते ही तापमान में तेजी से वृद्धि हो गई है। हालांकि वर्तमान में लॉकडाउन के चलते ज्यादातर लोग अपने घरों में ही बंद है। इसलिए इस लोगों को गर्मी का कम एहसास हो रहा है। फिर भी गर्मियों के दिनों में चिलचिलाती धुप से शरीर को ठंडा रखने के लिए आहार में खीरा, तरबूज, संतरा, खरबूजा और चीकू जैसे ठंडे फल खाए जाते है। इन सभी फलों में पानी की मात्रा भरपूर होती है, जो शरीर को ठंडा करने में मदद करती है। 

तो चीकू खाने से शरीर के लिए कौन से स्वास्थ्य विषयक फायदे है, इसके बारे में आज विस्तृत से जानते है। चीकू आयरन, फास्फोरस, कैल्शियम, स्टार्च, प्रोटीन, वसा और नमी से भरपूर होता है। इसलिए चीकू के गुणों से चीकू उदास, थके हुए, कमजोर व्यक्ति के लिए अमृत के समान है। 

चीकू खाने के फायदे
1. बच्चों को अध्ययन और खेलने के कारण शारीरिक और मानसिक थकान के बाद चीकू खिलाने से बच्चों में जोश और ताकद मिलती है। चीकू में फल शर्करा की मात्रा अधिक होने से यह रक्त के साथ मिश्रित होकर तुरंत थकान से राहत देता है।

2. गर्भवती महिलाओं ने सुबह-सुबह रोजाना एक चीकू खाना चाहिए। चीकू खाने से रात भर के उपवास से सुबह आने वाली चक्कर और मतली जैसे लक्षण कम हो जाते है।

3. चीकू स्वादिष्ट, संतोषजनक, सूजन रोधी है, इसलिए श्रम से थके हुए लोगों ने चीकू खाने से नई ऊर्जा मिलती है।

4. चीकू, ठंडा और सूजन-रोधी होने के कारण एनोरेक्सिया, मतली, एसिडोसिस, डायरिया जैसी बीमारियों में उपयोगी है।

5. चीकू खाने से आंतों की कार्यक्षमता बढ़ती है और वे स्वस्थ बनते हैं।

6. चीकू के पेड़ से चीकल नामक डिक निकलता है और छाल से एक चिपचिपा दूधिया रंग का डिक निकाला जाता है। वस्तुओं को चिपकाने के साथ इस डिक से च्युइंग गम भी बनाया जाता है।

7. लो ब्लड प्रेशर वाले लोगों ने भी चीकू खाना चाहिए, इसे उनका रक्तचाप सामान्य हो जाता है।

8. जो लोग लगातार चक्कर और कम रक्त शर्करा से पीड़ित हैं, उन्हें चाय और बिस्कुट के बजाय चीकू खाना चाहिए। इससे चक्कर आना, थकान और मतली के लक्षण कम हो जाते हैं।

9. यदि बुखार के रोगी का मुंह अस्वस्थ है, तो चीकू खाएं। चीकू मुंह में रुचि पैदा करता है।

10. चीकू डायरिया और बुखार के लक्षणों को कम करने में मदद करता है।

11. चीकू को 7-8 घंटे मक्खन में भिगो के खाने से शरीर में सूजन, आंखों, अंगों और पित्त की जलन कम हो जाती है। 

यह न करें
– कच्चे चीकू न खाए।
– कच्चे चीकू खाने से कब्ज और पेट दर्द जैसी बीमारी पैदा होती है।
– पके हुए चीकू को धोकर खाएं।
– डायबिटीज के मरीज चीकू न खाए।