thane, Maharashtra, Meat shops
ठाणे में 22 जनवरी को मांस की दुकानें बंद

Loading

-सीमा कुमारी

भारतीय रसोई में बहुत सी ऐसी रेसिपी हैं जिनमें से एक है मटन। नॉनवेज में चिकन, एग, मटन और भी बहुत तरह के मांस खाना लोग पसंद करते हैं। मटन यानी बकरे का मीट मांसाहारी लोग बहुत पसंद करते हैं लेकिन क्या आप जानते है इसमें कितने तरह के फायदे पाए जाते हैं। मटन खाने वाले लोग नहीं जानते है। मांसाहारी भोजन की जो गुणवत्ता है वह आज के इस आधुनिक दौर में उसकी इस गुणवत्ता में काफी अंतर आ चुका है। 

अब तो आपको डॉक्टर भी इस बात की सलाह देते हैं कि आपको रोज अपने खाने में कम से कम अंडे तो जरूर खाने चाहिए और हो सके तो मटन भी खाईये हफ्ते में एक बार, इससे आपके शरीर में ताकत और एनर्जी बरकरार रहेगा। मटन खाना सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। चलिए आज मटन से होने वाले फायदे के बारे में चर्चा करेंगे।

मटन हड्डियों को मजबूत बनता है:

सर्दियों में अगर आप एक दिन छोड़कर एक दिन इसे खाएंगे तो ज्यादा अच्छा रहेगा। मटन जितना ताजा होता है उतना ही फायदेमंद होता है। हड्डियों को जरुरी पोषण देने के लिए बकरे का मीट बहुत जरुरी है इससे आपकी हड्डियां मजबूत बनती है। बकरे के मीट में पाए जाने वाले हाई प्रोटीन के कारण आपकी मासपेशियां मजबूत बनती है।

बकरे की टांगों में पाया जाने वाला प्रोटीन:

बकरे का मीट खाने वाले ज्यादातर लोग ये नहीं जानते की पूरे बकरे में सबसे ज्यादा फायदे तो उसके टांगों में होता है। बकरे की टांग खाने से आपके शरीर में कैल्शियम की कमी दूर होती है और जिन्हें शारीरिक कमजोरी होती है वे भी इसे खा सकते हैं। ये विटामिन और प्रोटीन की हर तरह की कमी को पूरा करता है और इससे आपकी मांसपेशियों में नई ताकत पैदा होती है।

विटामिन से भरपूर है:

मटन में आयरन मौजूद होता है जो शरीर में खून की कमी को दूर करता है। मटन में विटामिन-A होता है जो आंखों के लिए फायदेमंद होता है। इसलिए इसे खाने से आंखों की रोशनी बढ़ती है। प्रोटीन युक्त मटन जिम जाने वालों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। खून की कमी को दूर करता है। इसके मीट में आयरन की मात्रा अधिक होती है। इसके सेवन से शरीर को खून बनाने में सहायता मिलती है और आप अमिनिया से भी बच सकते है।

नर्वस सिस्टम के लिए अच्छा होता है:

बकरे के मीट में विटामिन B12 पाया जाता हैं। जिससे नर्वस सिस्टम को सही ढंग से चलने में मदद मिलती है। दिमाग को तेज होता  है। डॉक्टर भी सर्दी में मटन खाने की सलाह देते हैं और टांगों का सूप पीने के लिए भी कहते हैं। ये ना सिर्फ शरीर को ताकत देता है बल्कि दिमाग को भी शक्ति प्रदान करता हैं।