बच्चों के विकास के लिए ‘ये’ पोषक तत्व हैं बड़े फायदेमंद, डाइट में ज़रूर करें शामिल

    Loading

    नई दिल्ली : बच्चों का पूर्ण रूप से विकास करना बेहद जरूरी है, इसलिये बच्चों के आहार में कैल्शियम युक्त चीजें जरूर शामिल करनी चाहिए। बच्चों के आहार में कैल्शियम युक्त चीजें शामिल करने से बच्चों की हड्डियां मजबूत होती है। आपको बता दें कि बच्चों का शारीरिक विकास काफी हद तक कैल्शियम पर निर्भर रहता है। 

    कैल्शियम की कमी होने से बच्चों पर कई विपरीत परिणाम होते है, जैसे बच्चों की लंबाई रुक सकती है, उनके दांतों पर बुरा असर पड़ सकता है। इसलिए अगर अपने बच्चों का स्वास्थ्य पूर्ण जीवन चाहते है, तो बच्चों के डाइट में कैल्शियम युक्त खाद्य पदार्थों का समावेश करें, जैसे दूध, दही,पनीर, और अन्य डेयरी प्रोडक्ट।

    इतना ही नहीं इसमें आप ब्रोकली,पालक और टोफू का इस्तेमाल करें। राष्ट्रीय पोषण सप्ताह की शुरुआत कल से हो रही है, इस अवसर पर आज हम आपको बच्चों के शारीरिक विकास के लिए किन पोषक तत्वों को उनके डाइट में शामिल करें ये बता रहे है तो चलिए जानते है…..  

    फाइबर 

    इंसान बड़ा हो या छोटा सेहत सबके लिए महत्वपूर्ण होती है। इसलिए बच्चों के खाने में भी फाइबर का महत्व अधिक है, लेकिन खाने में फाइबर सही मात्रा में होना भी बेहद आवश्यक है। वर्तमान में न केवल बड़ो में बल्कि बच्चों में भी मोटापे की समस्या बढ़ती जा रही है। आपको बता दें कि फ़ाइबर मोटापे की समस्या से बचाने का काम करता है। इसलिए आप बह अपने बच्चों की डाइट में ब्रोकली, सेब, नट्स, ऐवकाडो, नाशपाती, ओट्स आधी खाद्यपदार्थ शामिल करें।  

    आयरन 

    आयरन बेहद फ़ायदेमंद है। यह शरीर में रेड ब्लड सेल्स बढ़ाने में मदद करता है और यही घाव को जल्दी भरने में और शरीर में ऑक्सीजन पहुंचाने में मदद करता है। जो बच्चे ठीक से खाना नहीं  लिए आयरन बेहद फायदेमंद साबित होता है क्योकि आयरन से भूक बढ़ती है। जिस वजह से वे अच्छे से पूरा भोजन कर पाते है। आयरन के लिए बच्चों के खाने में हरी सब्जियां, बीन्स, चुकंदर, साबुत अनाज नट्स यह शामिल करें। 

    विटामिन डी 

    विटामिन डी हम सबके लिए बेहद आवश्यक होती है। विटामिन डी दांतों और हड्डियों को मजबूती देती है। इतना ही नहीं विटामिन डी से प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है। विटामिन डी के लिए सूरज की किरणें सबसे अच्छी होती है। लेकिन आप अपने बच्चों को और भी ज्यादा सेहतमंद बनाना चाहते है, तो बच्चों के खाने में साबुत अनाज, मांस मछली, अंडा इत्यादि शामिल करना चाहिए। 

    विटामिन सी 

    शरीर के लिए आवश्यक पोषक तत्वों में से एक विटामिन सी है। आपको बता दें कि विटामिन सी से शरीर की रोग प्रतिकार क्षमता बढ़ती है। विटामिन सी के लिए बच्चों के खाने में ज्यादातर कहतें फल शामिल करें इसमें आवला, संतरा, भी आते है।