रात में बिना कपड़ों के सोने से होता है ये फायदे, आप भी जान लें हेल्थ बेनिफिट्स

    Loading

    -सीमा कुमारी

    सेहतमंद रहने के लिए अच्छी नींद का होना बेहद जरूरी है। ऐसे में लोगों को कम से कम 7 -8 घंटे की अच्छी नींद जरूरी है। लेकिन, आज की भागदौड़ भरी लाइफ में अच्छी नींद पाना बड़ा मुश्किल है। चैन की नींद भला किसकी ख्वाहिश नहीं होती।

    अच्छी नींद के लिए लोग कई तरह के उपाय अपनाते भी हैं। मसलन, साफ बिस्तर, शांतिपूर्ण माहौल या फिर कुछ अच्छा सुनते हुए बिस्तर में जाना, किताबें पढ़ना, म्यूजिक सुनना। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि कपड़े पहनकर सोने की अपेक्षा निर्वस्त्र सोना सेहत के लिए कहीं ज्यादा फायदेमंद होता है। इस बात का दावा हेल्थ एक्सपर्ट्स करते हैं। एक्सपर्ट्स का मानना है कि निर्वस्त्र सोने से शरीर के तापमान को नियंत्रित करने में मदद मिलती है और रात में अच्छी नींद भी आती है। ऐसे में आइए जानें बिना कपड़े पहन कर सोने से हेल्थ को कैसे और क्या लाभ मिलता है ?

    • एक्सपर्ट्स के मुताबिक, जिस जगह आप सोते हैं, यदि उस जगह के टेम्प्रेचर को 70 डिग्री फारेनहाइट रखते हैं, तो यह आपके मेलाटोनिन और उम्र बढ़ाने वाले हार्मोन को नियंत्रित रखता है। क्योंकि, ये केमिकल आपके उम्र के हिसाब से शरीर के ढलने की गति को धीमी करते हैं और आपको स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। लेकिन, जब आप कपड़े पहन कर सोते हैं, तो शरीर का तापमान ज्यादा होता है, जो इन हार्मोंस के काम को प्रभावित करता है। दूसरे शब्दों में कहा जाए तो, कपड़े पहन कर सोने से आप जल्दी बूढ़े होते हैं।
    • रिपोर्ट्स के मुताबिक,  बिना कपड़ों के सोने से सेहत को कई फायदे होते हैं। एक्सपर्ट्स का मानना है कि बिना कपड़ों के सोने से वजन कम करने में मदद मिलती है। ऐसे में जो लोग मोटापे से परेशान है, उन्हें रात में बिना कपड़ों के सोना चाहिए। इससे मोटापा को कंट्रोल करने में मदद मिल सकेगी।
    • गर्मी के दिनों में अच्छी नींद मिल जाए, ये बड़ी तमन्ना होती है। अगर आपके बेडरूम में एसी नहीं है, तो आपको अपको घुटन भी महसूस हो सकती है। इसलिए ऐसी स्थिति में बिना कपड़ों के सोने से आप आराम महसूस करेंगे और अच्छी नींद भी आएगी।
    • अगर कोई बीमार है या, बाहर का मौसम ठंडा है, तो आपको कपड़े पहन कर सोना चाहिए। इससे आपको खुद को गर्म रखने में मदद मिलती है, और आपकी तबियत जल्द ठीक होगी।
    • आमतौर पर हम दिन भर अंडरगार्मेंट्स पहने ही रहते हैं। इससे  प्राइवेट पार्ट्स का टेंपरेचर शरीर के बाकी हिस्सों की तुलना में ज्यादा होता है। साथ ही यहां नमी की भी आशंका बनी रहती है, जिससे कई तरह की स्किन की बीमारियों के होने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में बिना कपड़ों के सोने से इन अंगों में इंफेक्शनक का खतरा भी काफी कम हो जाता है।