हड्डियां करनी है मजबूत? खाएं आम, हैं  अनेकों फायदे

    Loading

    नई दिल्ली : फलों का राजा आम वैसे तो सबको काफी पसंद है। लेकिन आम खाने से हमारे शरीर को अनेक फायदे होते है। शायद आपको इसके बारे में पता न हो। इस फल का इतिहास करीब 5000 साल पुराना है। हालांकि आम का जायका अब सात समुंदर विदेशी भी उठाने लगे है। भारत में चौसा ,अल्फांजो ,लंगड़ा ,केसर बादामी , तोतापरी , दशहरी आम की प्रजातिया काफी प्रसिद्ध है। एक्सपर्ट कहते है कि आम स्वादिष्ठ होने के साथ ही हमारे शरीर के लिए पौष्टिक है।

    तो चलिए जानते है कि  आम हमारे सेहत के लिए किस तरह गुणकारी है। आम में मौजूद गुणकारी तत्व अलग अलग तरह के रंगों में आने वाले आम में कई प्रकार के मिनरल्स , एन्टिओक्सीडेंट्स , विटामिन पाए जाते है। इसमें मौजूद विटामिन k न सिर्फ ब्लड क्लॉट्स  में फायदेमंद है बल्कि एनीमिया से भी बचाव करता है। बहुत कम लोग ये बात जानते होंगे कि आम हमारे हड्डियों को मजबूत करता है।

    1. दिल को सेहतमंद बनाये रखता है

    डॉक्टरों के मुताबिक आम हमारे शरीर के कार्डियोवस्कुलर सिस्टम को भी सपोर्ट करता है। इसमें मौजूद मैग्नीशियम और पोटेशियम की मात्रा को शरीर में लोअर ब्लड प्रेशर रेगुलर प्लस से जोड़कर भी देखा जाता है।  इसके आलावा आम में मैंगीफेरियन नाम का योगिक भी होता है। कई शुरुआती स्टडी में पता चला कि मैंगीफेरियन हार्ट इन्फ्लमेशन देने में भी राहत देने का काम करता है। 

    2. डाइजेस्टिव हेल्थ रखने में मददगार आम

    हमारे डाइजेस्टिव सिस्टम को भी स्थिर रखता है। इसमें मौजूद एमिलेज कम्पाऊंड और डायट्री फाइबर कब्ज से भी राहत दिलाने का काम करते है। एमिलेज कम्पाऊंड हमारे शरीर के तमाम तरीके के खाद्य पदार्थ को पचाने में मदद करते है और कठोर स्टार्च को भी तोड़ सकते है। आम से मिलने वाला फायबर कब्ज होने पर सप्लीमेंट्स में मौजूद फाइबर से ज्यादा प्रभावशाली होते है।

    3. बढ़ते वजन को कम करें आम 

    आम में मौजूद गुणकारी तत्व तेजी से बढ़ रहे वजन को कंट्रोल करने में भी फायदेमंद है। एक स्टडी के मुताबिक आम और इसमें मौजूद फाइटोकेमिकल्स शरीर में फैट सेल्स और फैट से जुड़े जीन्स पर दबाव बना सकते है।

    4. आंखों के लिए फायदेमंद है आम

    आम विटामिन A से भरपूर होता है। लगभग एक आम विटामिन A की दैनिक जरूरत को करीब 25 प्रतिशत पूरा कर सकता है।ये विटामिन हमारे शरीर के प्रमुख अंगों के लिए बेहद जरुरी है , जैसे की आँख और त्वचा। विटामिन A शरीर के रिप्रोडक्शन  इम्यून सिस्टम के लिए भी जरूरी होता है।