गैस से हैं परेशान? तो जानिए ये बात

Loading

-सीमा कुमारी

वैसे देखा जाये तो गैस की समस्या आज आम बात हो गयी है| गैस की समस्या किसी को भी हो सकती है। बड़े, छोटे, महिला, पुरुष या फिर नवजात शिशु| गैस की समस्या होना बहुत से कारण के वजह से होता है, जैसे ज्यादा देर तक भूखे रहना, ठीक से नींद न आना, ज्यादा मात्रा में दवाई का सेवन करना या गलत खान पान के कारण से भी गैस की समस्या होती है| तो आज हम बात करेंगे की किस तरह गलत खान पान के वजह से गैस की समस्या होती है |

  • एक दिन का बना खाना दूसरा दिन न खाएं इससे भी आपको गैस की समस्या हो सकती है|
  • ध्यान रहे कि खाना खाने के तुरंत बाद फल का सेवन न करें| इससे गैस की समस्या होती है| फल में फाइबर की मात्रा होती है जो भोजन के पाचन को गड़बड़ कर देता है|
  • ध्यान रहे कि बीन्स के साथ पनीर का सेवन गलती से भी न करें| इससे पेट में गड़बड़ी होने लगती है और गैस की समस्या होने लगती है|
  • गलती से भी मीट या चिकन के साथ आलू का सेवन न करें इससे आपको गैस की समस्या हो सकती है|
  • कोशिश करें की पूरी नींद लेने की, क्योंकि नींद ठीक से नहीं लेने से भी गैस की समस्या होती है|