Image: Google
Image: Google

Loading

-सीमा कुमारी

अक्सर किचन में काम करने के दौरान खासकर हम महिलाओं का हाथ जल जाता है, तो हम तुरंत ठंडे पानी का इस्‍तेमाल करते हैं, ताकि जलन व सूजन से राहत मिल सके। लेकिन कभी -कभी इससे भी राहत या आराम  नहीं मिलता है तो हम कुछ घरेलू नुस्खें के बारे में सोचने लगते हैं। तो ऐसे में आज हम आपको कुछ घरेलू नुस्खें के बारे में बताने जा रहे हैं। चलिए जानते हैं इन घरेलू नुस्‍खे के बारे में-

  • केले का गूदा जले हुए भाग पर लगाने से जलन मिटती है व फफोले नहीं पड़ते हैं।
  • एलोवीरा के पल्प को जले हुए स्थान पर लगाने से तुरंत आराम मिलता है।
  • करेले के रस को रुई की मदद से जले हुए स्थान पर लगाने से जलन से राहत मिलती है।
  • हाथ-पैर आदि स्थानों पर जल जाने पर तुरंत टमाटर के स्लाइस काट करके इसे सूखने तक जले हुए जगह पर रखे रहें, इससे तुरंत आराम मिलता है।
  • जले हुए स्थान पर टूथपेस्ट लगाने से भी आराम मिलता है।
  • शहद के साथ लौंग पीसकर कर लगाने से भी जलन व सूजन से राहत मिलती है।
  • आलू को पीसकर उसकी लुगदी जले भाग पर लेप करने से तुरंत आराम मिलती है।
  • मेहंदी के पत्तों को पानी या सरसों के तेल के साथ पीसकर जले हुए स्थान पर लगाने से फायदा होता है।
  • यदि हाथ जल जाए, तो बर्फ को हाथ पर 10-15 मिनट तक रगड़ें. यह न केवल जलन को मिटाता है, बल्कि सूजन व दाग भी नहीं होने देता।

नोट -अगर इन घरेलू नुस्खें से आराम नहीं होता है तो तुरंत डॉक्टर से सम्पर्क करें।