Loading

    नई दिल्ली : व्यस्त दिनचर्या की वजह से आपके काम बढ़ गए है। मनुष्य एक काम अनेक इस तरह इंसान जी रहे है। बढ़ते कामो का दायरा , व्यक्तिगत जीवन इन सभी मे संतुलन बनाना आज के जमाने में बेहद चुनौतीपूर्ण काम है।
    इंसान एक साथ इतने कार्य करते है कि कभी-कभी कुछ महत्व पूर्ण बाते याद नहीं रहती। इसलिए हमारा दिमाग तेज होना वक़्त के साथ बेहद जरुरी है। आज हम आपके लिए दिमाग तेज (Brain  Power) करने के कुछ पौष्टिक आहार (Nutritious Diet) लेकर आये है। तो चिलए जानते है….

    1. अखरोट

     

    एक अध्ययन के मुताबिक यह सामने आया कि , विटामिन ई के सेवन से मेमोरी लोस की शिकायत से बचा जा सकता है। बादाम , अखरोट में भरपूर मात्रा में विटामिन पाया जाता है। इसलिए इसका सेवन रोजाना करना चाहिए 

    2. पालक

    पालक में मैग्नीशियम और पोटेशियम बहुत अधिक मात्रा में पाए जाते। हैं  ,जो याददाश्त बढ़ाने के साथ -साथ सिखने की शक्षमता बढ़ाने में मददगार साबित होता है। इसके  अलावा पालक में विटामिन बी  6 ,ई और फोलेट भी काफी मात्रा में होती है। बता दे कि , फोलेट काफी फायदेमंद होता है।

     3. मछली 

    बचपन से आपने ये जरूर सुना होगा की बेटा  मछली खाए तो दिमाग तेज होता है। यह सच है। हफ्ते में एक बार मछली का सेवन काफी फायदेमंद साबित होता है। एक्सपर्ट के मुताबिक फिश आयल ओमेगा -3 फैटी एसिड होता है , जो बच्चो के दिमाग आंखों के विकास में लाभदायक होता है। 

     4. पानी

     

    हमारे मस्तिष्क का 85 फीसदी भाग पानी से बना हुआ है , जिससे यह स्पष्ट है कि पानी की कमी मस्तिष्क की कोशिकाओं में सिकुड़न पैदा कर सकते है। शोध के मुताबिक पानी की कमी मस्तिष्क  कोशिकाओं के साथ-साथ याददाश्त  प्रभावित करती है। दिन भर में 6 से 8 ग्लास पानी जरूर पीना चाहियें। 

    5 . हरी सब्जियां 

    हरी पत्तेदार सब्जियां विटामिन सी जैसे एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है। इनमे कोरोनॉयड  भी पाए जाते है। उन्हें पावरफुल ब्रेन प्रोटेक्टर्स के रूप में जाना जाता है।

    6. दूध 

    दूध में विटामिन बी 6 ,बी 12 , कैल्शियम ,मैग्नीशियम और पोटेशियम की मात्रा भरपूर होती हैं। यह सभी पोषक तत्व याददाश्त बढ़ाने में मदद करते है। इसके अलावा मिल्क  प्रोटीन स्ट्रेसफुल लोगों के ब्रेन  परफॉर्मेंस सुधारने में भी मदद करता है