तांबा पहनने के हैं कई फायदे, करता है कई रोगों को दूर

Loading

बहुत से लोग अपने हाथों में कड़ा या ब्रेस्लेट पहनना पसंद करते हैं। ऐसे में अगर आप तांबा यानि कॉपर से बने किसी भी चीज़ को धारण करते हैं तो इसके कई फायदे हो सकते हैं। कॉपर में कई प्रकार के चिकित्सीय गुण पाए जाते हैं। इसमें एंटी बैक्टीरियल और एंटी माइक्रो बैक्टीरियल प्रॉपर्टी पाई जाती है, जो बहुत लाभकारी होती हैं। 

मॉडर्न साइंस का मानना है कि अगर तांबा शरीर से टच करे तो इससे कई रोग दूर हो सकते हैं। इसलिए ऐसा कहा जाता है कि, तांबे के बर्तन से पानी पीना बहुत फायदेमंद होता है। साथ ही कॉपर से बनी अंगुठियां या ब्रेसलेट पहनने के बेहद लाभ हैं। इसलिए आज हम आपको इस लेख से ज़रिए बताएंगे कॉपर का ब्रेसलेट पहनने से शरीर को क्‍या लाभ मिलते हैं…

हृदय को रखे दुरुस्‍त-
कॉपर का ब्रेसलेट पहनने के वैसे तो बहुत फायदे हैं, लेकिन सबसे अहम है कि यह हमारे दिल को दुरुस्त रखता है। यह हार्ट अटैक और इससे संबंधित अन्य समस्याओं और बिमारियों को दूर भगाने का काम करता है। 

हड्डियों को रखे मजबूत-
बहुत से लोग हड्डियों की समस्या से काफी परेशान रहते हैं। उन लोगों को तांबे से बने ब्रेसलेट को धारण करना चाहिए। इससे हड्डी की विभिन्न परेशानियों से राहत मिलती है। साथ ही यह जोड़ों का दर्द और गठिया को भी ठीक करता है।

इम्‍यून सिस्‍टम बनाए मजबूत-
कोरोना महामारी के दौरान यह बहुत ज़रूरी है कि आपका इम्यून सिस्टम मजबूत रहे। ऐसे में कॉपर आपके लिए बेहद फादेमंद साबित हो सकता है। यह शारीरिक संतुलन में सुधार करता है और शरीर को मजबूत बनाता है। साथ ही इसको धारण करने से रक्त में शुद्धियाँ बनी रहती है। तांबा हीमोग्लोबिन को बढ़ाता है और शरीर में ब्लड का सर्कुलेशन भी ठीक रखता है।

स्‍किन को चमकाएं-
लोग अपने स्किन को चमकीला बनाने के लिए न जाने क्या-क्या इस्तेमाल करते हैं। लेकिन अगर आप तांबे का ब्रेसलेट पहनते हैं तो आपको कोई भी केमिकल प्रोडक्ट्स की ज़रूरत नहीं पड़ेगी। क्यूंकि कॉपर में एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो मुक्त आयनों और रेडिकल्स को शरीर के भीतर गंदगी फैलाने से रोकते हैं। साथ ही यह त्वचा को स्वस्थ रखता है। इसके अलावा इसको पहनने से त्वचा के सामान्य रोग भी दूर हो सकते हैं।

पेट के रोगों से बनाएं दुरी-
ऐसा कहा जाता है कि अगर आपका पेट खुश है तो आप भी खुश रहोगे। क्यूंकि पेट से जुडी परेशानियां हमें बीमार बना देती है। इसलिए ऐसा माना जाता है कि तांबे से बने ब्रेसलेट को धारण करने से पेट संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलता है। यह एसिडिटी जैसी परेशानियों को दूर करता है और स्वस्थ रहने में आपकी मदद भी करता है।