2020 BAFTA Awards: जोकिन फीनिक्स को जोकर के लिए मिला प्रमुख अभिनेता का खिताब

लंदन: 2020 बाफ्टा फिल्म अवार्ड्स लंदन में हो रहे हैं। जिसमे जोकिन फीनिक्स ने सुपर हीरो मूल की कहानी 'जोकर' में उनकी भूमिका के लिए प्रमुख अभिनेता का पुरस्कार जीता हैं। टॉड फिलिप्स की जोकर ने और दो

Loading

लंदन: 2020 बाफ्टा फिल्म अवार्ड्स लंदन में हो रहे हैं। जिसमे जोकिन फीनिक्स ने सुपर हीरो मूल की कहानी ‘जोकर’ में उनकी भूमिका के लिए प्रमुख अभिनेता का पुरस्कार जीता हैं। टॉड फिलिप्स की जोकर ने और दो पुरस्कार जीते हैं। जोकर इस साल की बड़ी हिट फ़िल्मों मे से रही। जोकर फ़िल्म डार्क नाइट के जोकर किरदार से प्रेरित है। फ़िल्म के रिलीज़ के बाद से ही इसके सीक्वल की बात हो रही है। इससे पहले जोकर के डायरेक्टर फिलिप्स ने न्यूयार्क में एक अवॉर्ड शो के दौरान कहा कि फिनिक्स के साथ दोबार काम करने के लिए ऑप्शन खुले हैं। हालांकि, अभी तक इसको लेकर कुछ भी फाइनल नहीं हुआ है। 

वही रेनी ज़ेल्वेगर ने रविवार को 73 वें बाफ्टा पुरस्कारों में दिवंगत फिल्म निर्देशक जूडी गारलैंड की बायोपिक ‘जूडी’ के लिए प्रमुख अभिनेत्री का खिताब जीता हैं। यह ज़ेल्वेगर का दूसरा बाफ्टा अवार्ड है। 50 वर्षीय अभिनेत्री ने इससे पहले "कोल्ड माउंटेन" के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का पुरस्कार जीता था। फिल्म में 1969 की 47 वर्षीय जूडी के एक आकस्मिक ड्रग ओवरडोज से मरने से पहले अंतिम दिनों को चित्रित किया गया हैं। नए वर्ष की शुरुआत ज़ेल्वेगर के लिए काफी अच्छी साबित हुई हैं। इससे पहले जनवरी में, ज़ेल्वेगर ने जूडी में अपने चित्रण के लिए गोल्डन ग्लोब अवार्ड भी जीता था।