कोविड 19 के कारण हुई ग्रैमी अवॉर्ड विजेता सिंगर की मौत

मुंबई. दुनियाभर में कोरोनावायरस के कारण खौफ का माहौल बन गया है। इस महामारी से बचने के लिए लोग अपने घरों में बंद हो गए है। फिर भी कोविड 19 ने कई लोगो को अपने चपेट में ले लिया है। वायरस के कारण कई

Loading

मुंबई. दुनियाभर में कोरोनावायरस के कारण खौफ का माहौल बन गया है। इस महामारी से बचने के लिए लोग अपने घरों में बंद हो गए है। फिर भी कोविड 19 ने कई लोगो को अपने चपेट में ले लिया है। वायरस के कारण कई लोगों को जान जा रही है। इसी बीच खबर मिली है कि, कोविड 19 के वजह से ग्रैमी अवॉर्ड विनर सिंगर की मौत हो गयी है। इस सिंगर का नाम एडम स्लेजिंजर हैं।

खबरों की मुताबिक, एडम ने न्यूयॉर्क के एक अस्पताल में आखिरी सांस ली। वह 52 साल के थे। कुछ ही समय पहले एडम स्लेजिंजर के कोरोना पॉजिटिव होने की रिपोर्ट सामने आई थी। एमी और ग्रैमी अवॉर्ड विजेता एडम के निधन से उनके फैंस और परिजन शोक में हैं। कई लोग सोशल मीडिया पर एडम को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। फैंस के साथ सितारे भी एडाम को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

यह भी पढ़े : दुर्गाष्टमी के दिन कपिल शर्मा ने की बेटी अनायरा की पूजा

एडम के निधन पर अभिनेता टॉम हैंक्स ने पोस्ट शेयर कर दुख जताया है। उन्होंने लिखा- ‘मैं आज बेहद दुखी हूं। एडम स्लेजिंजर के बिना कोई प्लेटोन नहीं होगा, उनके That Thing You Do! के बिना, वो एक आश्चर्य थे, जिन्हें हमने COVID-19 के कारण खो दिया’। आपको बता दें कि, टॉम हैंक्स भी कोविड 19 से संक्रमित हो चुके थे। उसके बाद टॉम अपनी पत्नी रीटा विल्सन के साथ आस्ट्रेलिया में ही क्वारंटाइन में चल गए। कुछ ही दिन बाद टॉम बिलकुल ठीक हो गए।

एडम 90 के दशक के मशहूर म्यूजिक बैंड ‘फाउनडेशन ऑफ वेन’ में बास प्लेयर और को-राइटर रह चुके हैं। इसके अलावा स्लेजिंजर Golden Globes, Tonys, Grammys और Emmys जैसे कई अवॉर्ड के नॉमिनेट हो चुके हैं। उन्होंने 2009 में A Colbert Christmas: The Greatest Gift of All! के लिए ग्रैमी जीता था। इसके साथ ही वो Emmys विजेता भी रहे।