(फोटो सोर्स- ट्विटर)
(फोटो सोर्स- ट्विटर)

Loading

मुंबई:  महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले की 68 साल की एक महिला का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल यह महिला अकेली ही अपनी सायकल से माता  वैष्णो देवी की यात्रा पर निकली है। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं। यूजर्स बुजुर्ग महिला के जज़्बे को सलाम करते नहीं थक रहे हैं।   

रतन शारदा नाम के एक ट्विटर यूजर ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “68 साल की एक मराठी महिला अकेले साइकिल से वैष्णो देवी जा रही है। खामगांव से 2200 किलोमीटर की यात्रा… मदर्स पावर।”

एक अन्य  यूजर ने लिखा, इन दिनों उनकी तरह ताकत और सहस मिलना मुश्किल है। हम सभी को बुजुर्गों से बहुत कुछ सीखना चाहिए। जय माता दी ! सोशल मीडिया पर इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है, साथ ही तेजी से वायरल भी किया जा रहा है।