Representative Image
Representative Image

    Loading

    नई दिल्ली. 7th Pay Commission Latest News Updates: आखिरकार केंद्रीय कर्मचारियों का लंबे समय का इंतजार ख़त्म हुआ। केंद्रीय कर्मचारियों का सातवें वेतन आयोग (7th Pay Commission) के तहत 1 जनवरी 2021 से रुके महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी का ऐलान किया गया है। कर्मचारियों (Central Govt Employees) का महंगाई भत्ता 1 जुलाई से  सीधे 28 परसेंट बढ़ने जा रहा है। इस बढ़ोतरी का फायदा उन्हें सैलरी में इजाफे के रूप में मिलेगा। बता दें कि ,नेशनल काउंसिल-JCM-स्टाफ साइड ने इस बारे में जानकारी दी थी कि, केंद्र सरकार केंद्रीय कर्मचारियों के DA में बढ़ोतरी का ऐलान जून में कर सकती है। JCM अधिकारियों के माने तो DA में इजाफे के बाद कर्मचारियों की सैलरी कम से कम 4 फीसदी बढ़ जाएगी। 

    DA के कितना होगा इजाफा 

    साथ ही कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर ये भी है कि उन्हें उनकी अटकी हुई तीन किस्तें भी चुकाई जाएंगी। केंद्रीय कर्मचारियों कों अभी 17 परसेंट की दर से DA का भुगतान होता है, जब ये 11 परसेंट बढ़कर 28 परसेंट हो जाएगा तो जाहिर तौर पर कर्मचारियों की सैलरी में जबरदस्त इजाफा होगा। कर्मचारियों को सीधे दो साल के DA का फायदा एकसाथ मिलने वाला है। क्योंकि जनवरी 2020 में केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 4 परसेंट बढ़ा था, फिर दूसरी छमाही यानी जून 2020 में 3 परसें की बढ़ोतरी हुई थी, अब जनवरी 2021 में महंगाई भत्ता एक बार फिर 4 परसेंट बढ़ा है। यानी कुल 28 परसेंट हो गया है। हालांकि, इन तीनों ही किस्तों का भुगतान अभी नहीं हुआ है।

    1 जुलाई से शुरू होगा है रुका हुआ  DA 

    शिवा गोपाल मिश्रा ने बताया कि, केंद्रीय कर्मचारियों के 7th CPC पे मैट्रिक्स पर कोई प्रभाव नहीं होगा, कारण केंद्र सरकार ने पहले ही कर्मचारियों और पेंशनर्स का DA, DR जून 2021 तक फ्रीज कर रखा हुआ है। केंद्रीय राज्य वित्त मंत्री अनुराग ठाकुर के कुछ दिनों पहले महगाई भत्ते को लेकर बयान जारी किया था। जिसमें उन्होंने कहा था कि, सरकारी कर्मचारियों की महंगाई भत्ते की बकाया किस्तें जारी कर सकती है। साथ ही उन्होंने कहा, 1 जुलाई, 2021 को जारी की जाने वाली महंगाई भत्ते की किस्त 1 जुलाई से शुरू कर दिया जाएगा। इसलिए अगर 1 जनवरी 2021 का DA बढ़ोतरी का ऐलान आज हो भी जाता है तो ये शुरू 1 जुलाई 2021 से ही होगा। 

    DA में बढ़ोतरी में देरी क्यों ?

    स्टाफ साइड के सेक्रेटरी शिवा गोपाल मिश्रा ने बताया कि, हम वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग और डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनल एंड ट्रेनिंग (DoPT) के अधिकारियों के संपर्क में बने हुए हैं। उनके अनुसार कोरोना संक्रमण की वजह से केंद्र सरकार की पूरी योजना दिशाहीन हो गई है। जिसकी वजह से योजनाओं को एक महीना आगे बढ़ा दिया गया है। DA बढ़ोतरी का ऐलान अप्रैल अंत तक या मई मध्य तक होना था लेकिन अब वो जून तक खिसक गया है।